• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मुझे भरोसा नहीं, क्या पता गोली मार दें : अब्दुल्ला

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Abdullah Azam

Abdullah Azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दौरान नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं, रामपुर के सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) ने बड़ा बयान दिया है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे मेरे साथ जो पुलिस वाले चल रहे हैं उन पर ही भरोसा नहीं है। क्या पता वही किसी चीज में रख दें या फिर गोली मार दें। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि मेरी सुरक्षा मेरा मालिक करता है या फिर मेरे साथ रहने वाले लोग करते हैं।

इसके साथ अब्दुल्ला आजम ने कहा कि मेरे साथ जो सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं वो मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं। मुझे किसी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मेरे चुनाव पर तो जिक्र ही नहीं हो रहा है। बस मेरे नामांकन की चर्चा हो रही है। साथ ही कहा कि मेरा नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के सामने है और हम सबको उनके फैसले का इंतजार कर लेना चाहिए। इसके साथ उन्‍होंने अपने विरोधियों से कहा कि आप मजबूती से चुनाव लड़ो और मैं गलत हूं तो मुझे हराओ। आपके साथ अधिकारी और दो-दो सरकारें हैं।

बता दें कि सपा ने अब्‍दुल्‍ला आजम को रामपुर की स्‍वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है, लेकिन उन्‍हें अपना पर्चा खारिज होने का अंदेशा है। इसी वजह से उनकी मां और आजम खान की पत्‍नी तजीन फात्‍मा ने बतौर निर्दलीय प्रत्‍याशी स्‍वार विधानसभा सीट से नामांकन किया है, ताकि बेटे का पर्चा खारिज होने की स्थिति में वह यहां से चुनाव लड़ सकें।

UP Chunav 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची

भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने रामपुर के नवाब काजिम अली खान के बेटे हैदर अली खान को टिकट दिया है। यही नहीं, भगवा खेमे के किसी ने दल ने 2014 के बाद किसी मुस्लिम कैंडिडेट पर दांव खेला है। जबकि रामपुर सीट पर आजम खान और काजिम अली खान के बीच मुकाबला होगा। काजिम कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। यही नहीं, नवाब और आजम परिवार के बीच फाफी समय से अदावत चली आ रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Chunav 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची

Next Post

31 जनवरी को अखिलेश यादव दाखिल करेंगे अपना नामांकन पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

31 जनवरी को अखिलेश यादव दाखिल करेंगे अपना नामांकन पत्र

यह भी पढ़ें

Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा

30/05/2024

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने छठ महोत्सव पर वरिष्ठ जनों, युवाओं और कलमकारों का किया सम्मान

10/11/2021
FIR lodged against private hospitals

मरीजों से लूट इन 3 प्राइवेट हॉस्पिटलों को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version