• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरे एक हाथ में विकास की छड़ी, दूसरे में बुलडोजर की स्टेरिंग: योगी

मिल्कीपुर प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा के समर्थन में सीएम ने जनसभा को किया सम्बोधित

Desk by Desk
23/02/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिल्कीपुर-अयोध्या। पांचवे चरण के विधानसभा चुनाव हेतु मैंने (CM Yogi) अयोध्या के चुनाव का प्रचार शुभारंभ मिल्कीपुर से कर रहा हूं। यही मिल्कीपुर की धरती से सूर्यवंश की राजधानी एवं अयोध्या व सरजू मैया को प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी की पहचान रामराज्य की परिकल्पना व अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण से होती है। मेरे एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेरिंग है। मैं (CM Yogi) 5 साल पहले भी मिल्कीपुर आया था और कहा था राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे क्या मंदिर निर्माण सपा बसपा और कांग्रेस करा सकती थी।

कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर पर ताला लगा दिया था सपा के कार्यकाल में राम भक्तों पर गोलियां चली थी सैकड़ों राम भक्त मारे गए थे किंतु आज पूरा विश्व अयोध्या की ओर देख रहा है अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 2020 को भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास कर दिया है जो अयोध्या के लिए वैभव की बात है। यह बातें मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहा इनायत नगर स्थित मैदान पर मिल्कीपुर भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।

इनायत नगर के पांच नंबर चौराहे पर मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल डोज राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा की 5 साल में केवल अयोध्या में 48 हजार लोगों के आवास बने हैं। समूचे प्रदेश में 43 लाख 50 हजार लोगों को आवास देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। विकास की योजनाओं में भेदभाव नहीं है। क्योंकि किसानों को कर्ज माफ करके उन्हें किसान सम्मान निधि लगातार प्रदान की जा रही है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के सत्ता में आने पर सपा में आतंकवादियों का बोलबाला होता है और सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ होता है।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से समाजवादी पार्टी की ओर से की गई शिकायत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन दिए गए हैं यह भी सपा को रास नहीं आ रहा है उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद दो करोड़ युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन देंगे यही नहीं ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले ऐसे युवाओं के स्मार्टफोन न्यू टेबलेट का खर्च भी प्रदेश सरकार उठाएगी सपा को आपत्ति है वह नहीं चाहती की प्रदेश का विकास हो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ,सब नर करहिं परस्पर प्रीति, के भाव पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि जब हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे तभी 325 सीटों को लेकर प्रदेश में मजबूत व दमदार सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि अगर आप लोग चाहते हैं कि प्रदेश में मजबूत और दमदार सरकार बने तो मिल्कीपुर से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ को विजय श्री दिलाकर लखनऊ भेजें उन्होंने कहा कि सपा सरकार दुमदार वह मजबूर सरकार थी। प्रदेश में दमदार और मजबूत सरकार केवल भाजपा ही दे सकती है जो सबका कल्याण करेंगी।

मौजूद भीड़ को हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार लाएंगे उन्होंने सपा और बसपा तथा कांग्रेसी सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में बिजली मजहब के अनुसार आपूर्ति होती थी। ईद मुहर्रम पर 24 घंटे बिजली सप्लाई होती थी किंतु होली और दिवाली पर बिजली नहीं मिल पाती थी। अयोध्या का दीपोत्सव पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना में फ्री टेस्ट फ्री वैक्सीन और फ्री उपचार का जिक्र करते हुए कहा कि अभी विरोधी दलों को रास नहीं आया और उन्होंने फ्री वैक्सीन का नाम भाजपा एवं मोदी वैक्सीन बताया जो बेहद शर्मनाक है।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक गोरखनाथ बाबा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और उनकी गलती को क्षमा करते हुए एक बार फिर से उन्हें विजय श्री दिलाने की अपील की।

जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत राजू दास मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडे एवं भाजपा नेता अभय सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी सल्ले सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। जनसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शकुंतला संजय फाउंडेशन टिकरा के अध्यक्ष संजय सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

झूठी भाजपा सरकार ने किये झूठे वादे : भूपेश बघेल

Next Post

डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर किया काम

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post

डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर किया काम

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी बोले- बेहतर समन्वय से महामारी के प्रकोप को किया जा सकता है नियंत्रित

27/09/2020
CM Yogi met the victim's mother

Ayodhya Gangrape: पीड़िता की मां से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिलाया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

02/08/2024

ट्यूशन से लौट रहे बच्चे के सीने में घुसने से मौत, मचा कोहराम

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version