• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की हर विधानसभा सीट मेरी, आलाकमान जहां से कहेगा चुनाव लड़ूँगा : योगी

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में खम ठोंकेगे, यह बड़ा सवाल है। इस बारे में उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान का जहां से आदेश होगा वहीं से चुनावी ताल ठोंक देंगे। उन्होंने कहा, ‘यूपी की हर विधानसभा सीट मेरी है।’

एक प्रतिष्ठित दैनिक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बयान दिए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। पत्रकार की ओर से पूछे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ‘सपा की लाल टोपी’ संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका ही नहीं बल्कि प्रदेश की सभी जनता का मानना है कि सपा का अर्थ है दंगा, अराजकजता, आतंक, आपराधिक आंकड़ों का बढ़ना, घोटाला, वंशवादी राजनीति, युवाओं एवं किसानों के लिए बेरोजगारी और गरीबों के लिए किसी भी लाभदायी योजना का न होना।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राम मनोहर लोहिया हमेशा से वंशवादी राजनीति और बेनामी सम्पत्ति के खिलाफत करते रहे। मगर वर्तमान के समाजवादी वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह तक कह दिया कि आज राम मनोहर लोहिया की आत्मा आज इन समाजवादियों की करनी पर रो रही होगी।

शहीद विंग कमांडर पृथ्वी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, पिता को बंधाया ढांढस

इससे इतर टीओआई को दिए साक्षात्कार में सीएम योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आज मैं अकेला नहीं हूं जो जिन्ना शब्द का इस्तेमाल कर रहा हूं। 31 अक्टूबर को जब पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा था तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमारे हीरो सरदार बल्लभ भाई पटेल की तुलना खलनायक जिन्ना से की थी। रही बात अब्बा जान कहने की तो यह कोई असंसदीय शब्द नहीं है।’

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता कोरोना के त्रस्त थी तब वे लोग सोशल मीडिया पर नकारात्मकता और भ्रम का प्रचार कर रहे थे। वे जरूरतमंदों के साथ नहीं खड़े थे। लोगों की मदद के लिए किसी भी स्थान पर सपा, कांग्रेस और बसपा नहीं दिखी। वे आगे कहते हैं कि जब वैक्सीनेशन की बात आई तो वे इसी प्रकार उन्होंने भ्रम फैलाया। उनके दुष्प्रचार के कारण कई लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया। उनमें से कई कोरोना के संक्रमण की चपेट में आए और अपनी जान गंवा बैठे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मथुरा भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। राधारानी का घर है। हम मथुरा का विकास कर रहे हैं। हमारे लिए वहां कोई विवाद नहीं है। हर तरह के विवादों का अंत यूपी में साल 2017 में भाजपा की सरकार आते ही हो गया था। अंत में उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 325 सीट पर जीत हासिल करेगी।

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Assembly Election 2022up newsYogi News
Previous Post

शहीद विंग कमांडर पृथ्वी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, पिता को बंधाया ढांढस

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए CDS रावत और उनकी पत्नी, एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए CDS रावत और उनकी पत्नी, एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव: श्याम दरबार में आयो फागुन मेलो झूम के

17/03/2021

अब iPhone से Android में ट्रांसफर करें वॉट्सऐप चैट, ये है तरीका

27/10/2021
Indigo

दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में बम की सूचना, मचा हड़कंप

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version