• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

VIP रोड पर i10 का तांडव, ड्राइवर ने लोगों को की रौंदने की कोशिश; मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
10/08/2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
i10 car driver's rampage on Kanpur's VIP road

i10 car driver's rampage on Kanpur's VIP road

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार रात वीआईपी रोड के पास तिलक नगर से एक कार (i10) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार ड्राइवर गाड़ी को कुछ युवकों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ड्राइवर युवकों को कुचलने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह कार से सड़क के किनारे बनी दुकानों में भी टक्कर मारता है। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच जाता है।

बताया जा रहा है कि कार चालक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक कुछ युवकों को कुचलने की कोशिश कर रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक कार सवार को रोकने का कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चालक बार-बार गाड़ी को आगे-पीछे कर टक्कर मारता है। इस दौरान उसने युवकों को कुचलने की भी कोशिश की। खुद को बचाने और मौके से फरार होने के चक्कर में कार सवार ने लगातार कई वाहनों में भी टक्कर मारी। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर बंद पड़ा राजीव पेट्रोल पंप है। इसके साथ ही आस पास खाने पीने की दुकानें भी हैं, जहां शाम के बाद लोगों का जमावड़ा भी लगा रहता है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि i10 कार सवार तेज रफ्तार में आ रहा था। किसी विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक आक्रोशित होकर गाड़ी को बार-बार झटका देता रहा। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अगर मामला सही पाया गया तो मामले में हत्या के प्रयास और लापरवाह ड्राइविंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

Tags: i10 crkanpur news accidet newsup news
Previous Post

वाराणसी में आत्म विश्वेश्वर मंदिर में लगी भीषण आग, पुजारी समेत 9 लोग झुलसे

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में ‘बकरा’ हुआ ‘लंगड़ा’, 10 सालों से फरार चल रहा था

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Solar Rooftop
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

15/10/2026
Next Post
History sheeter Bakra arrested after encounter

पुलिस मुठभेड़ में 'बकरा' हुआ 'लंगड़ा', 10 सालों से फरार चल रहा था

यह भी पढ़ें

Lipstick

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

14/02/2026
CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह ने ऑक्सी वन का किया उद्घाटन, लगाया त्रिवेणी का पौधा

13/07/2024
Great Indian Bustard

AI से गोडावण का कृत्रिम गर्भाधान और स्वस्थ चूजे का जन्म, मुखयमंत्री ने दी बधाई

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version