• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS आंजनेय कुमार सिंह पर केंद्र का भरोसा बरकरार, सातवीं बार मिली प्रतिनियुक्ति

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ias anjaneya kumar singh

ias anjaneya kumar singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए साल 2005 बैच के सिक्किम काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह (IAS Anjaneya Kumar Singh) की उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति एक और साल के लिए फिर बढ़ा दी है। अब उनकी तैनाती अगस्त 2026 तक यूपी में बनी रहेगी। हालांकि सोमवार रात तक नियुक्ति विभाग को उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ने को लेकर केंद्र की ओर से जारी कोई आदेश मिल नहीं सका है।

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को जेल भेजने, उनके साम्राज्य को धराशायी करने वाले चर्चित आईएएस अफसर आंजनेय सिंह (IAS Anjaneya Kumar Singh) उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों से नियमों को शिथिल करते हुए प्रतिनियुक्ति पर बने हुए हैं। उनकी सातवीं बार प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई है।

अखिलेश यादव की सरकार में आए थे यूपी

यह प्रतिनियुक्ति ऐसे समय की गई जब पिछले दिनों राज्य सरकार ने आंजनेय सिंह (IAS Anjaneya Kumar Singh) को सिक्किम के लिए रिलीव कर दिया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने एक बार फिर 1 साल के लिए प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ा दी है। वह अखिलेश यादव की पिछली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पहली बार यूपी में पोस्टिंग में आए थे।

आंजनेय सिंह साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। उत्तर प्रदेश में तैनाती के दौरान वे रामपुर के अलाव बुलंदशहर और फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके बाद वह मार्च, 2021 में मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बना दिए गए थे।

14 अगस्त को खत्म हो गया था कार्यकाल

लगातार 10 साल तक प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले इस आईएएस अफसर का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो गया था। इसके बाद वो 60 दिन की छुट्टी पर चले गए थे। साथ ही उन्होंने अपना प्रभार मुरादाबाद के जिलाधिकारी को सौंप दिया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंजनेय सिंह (IAS Anjaneya Kumar Singh) की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार को सिफारिशी पत्र लिखा था।

आंजनेय सिंह (IAS Anjaneya Kumar Singh) जब रामपुर में जिलाधिकारी हुआ करते थे तब वह सबसे अधिक चर्चा में आए थे। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने दिग्गज नेता आजम खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की थी। इस दौरान आजम खान की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से भी वह सुर्खियों में आ गए थे। आंजनेय ने सपा नेता के खिलाफ कई केस दर्ज कराए थे।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

Next Post

अनुभव सचान ने रचा इतिहास, बने यूके यूनिवर्सिटी पोलो चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

युवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति: मुख्यमंत्री

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Next Post
Anubhav Sachan

अनुभव सचान ने रचा इतिहास, बने यूके यूनिवर्सिटी पोलो चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

यह भी पढ़ें

LPG gas cylinder

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Soldier

जंगल बना रहस्य! लापता सेना जवान का शव मिला, साथी की तलाश तेज़

10/10/2025
Arrested

हत्या के प्रयास के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

05/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version