• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

Writer D by Writer D
11/05/2022
in झारखंड
0
IAS Pooja Singhal
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद ईडी (ED) ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। राजधानी स्थित जज कॉलोनी में एडिशनल ज्यूडिशिल कमिश्नर और स्पेशल जज प्रभात कुमार शर्मा के आवासीय कोर्ट में इसपर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया।

इस संबंध में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि हमने 12 दिनों के रिमांड की मांग की थी। महिला होने के कारण रात में उन्हें जेल नहीं भेजा जा सकता है, इसलिए उन्हें ईडी के किसी गेस्ट हाउस या किसी अन्य जगह पर डिटेन किया जायेगा।

इससे पहले बुधवार को पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) को ईडी ने दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया था। बुधवार को दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे शेल कंपनियों में निवेश, कैश की बरामदगी और मनरेगा से संबंधित सवाल किये गये थे। ईडी के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पायी थीं। इससे पहले सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने ईडी दफ्तर में ही उनकी मेडिकल जांच की।

इधर, पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के निलंबन की फाइल बढ़ायी जा चुकी है। हालांकि पूजा सिंघल 31 मई तक छुट्टी पर जा चुकी हैं।

ED ने लंबी पूछताछ के बाद IAS अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया

अभिजीत सेन के कोलकाता के ठिकानों पर छापा

इससे पहले ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के करीबी और कारोबारी अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। ईडी की टीम ने अभिजीत सेन के दफ्तर और घर समेत चार जगहों पर छापेमारी की है। अभिजीत एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं और कंपनी का रांची और जोधपुर पार्क में एक शाखा कार्यालय है।

सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पूजा सिंघल की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”काले धन की मैया पूजा सिंघल आईएएस, झारखंड में मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग और उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था, को इडी ने आज रांची से गिरफ्तार कर लिया। सूचना के अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता की भूमिका का भी खुलासा किया है।”

Tags: crime newsJharkhand newsNational news
Previous Post

यूपी का निर्यात बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सीएम योगी ने दी बधाई

Next Post

मोटर साइकिल हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प

Writer D

Writer D

Related Posts

Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
Massive fire breaks out at carbon factory following an explosion.
झारखंड

कार्बन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

25/07/2026
Missing
क्राइम

अचानक गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे, इस राज्य में मचा हड़कंप

07/02/2026
Naxalites Encounter
Main Slider

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर

22/01/2026
Accident
क्राइम

बेकाबू होकर पलटी बारात जा रही बस, 9 बरातियों की मौके पर मौत; 50 से ज्यादा घायल

19/01/2026
Next Post
Bloody Clash

मोटर साइकिल हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प

यह भी पढ़ें

बाल विवाह के खिलाफ ‘सेवा’ ने आयोजित किया जागरूता कार्यक्रम

30/04/2025
Itching in feet is a sign of this.

पैरों में अचानक खुजली होना इस बड़ी घटना का हो सकता है संकेत

09/05/2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह

मां सीता के बिना भगवान श्रीराम की पूजा अधूरी है : कर्ण सिंह

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version