शिक्षा

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए ने जारी किया एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम पैटर्न

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक हाॅल टिकट नहीं डाउनलोड किया है। वह आईपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एग्जाम पैटर्न क्या है।

प्रारंभिक परीक्षआ में सफल अभ्यर्थियों मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मेन्स एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को IBPS इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न सकारी बैंकों में क्लर्क के 6148 पदों को भरा जाएगा।

कितने नंबरों की होगी परीक्षा

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 नंबरों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें अंग्रेजी से 30, मेडिकल योग्यता से 35 और तर्क क्षमता से 35 प्रश्न शामिल होंगे।

पावर ग्रिड में निकली 1031 पदों पर जाॅब, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। IBPS ने अपनी वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा का सैंपल पेपर भी अपलोड कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

चार शिफ्ट में होगी परीक्षा?

एग्जाम का आयोजम कुल चार शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, तीसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक और चौथी शिफ्ट में एग्जाम शाम ​​4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इन शहरों में होगी परीक्षा

IBPS क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आगरा, अहमदाबाद, अगरतला, अमृतसर, बालासोर, बेहरामपुर (गंजम), भोपाल, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद), चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, धनबाद, देहरादून, गुलबर्गा, गुवाहाटी, गोरखपुर, हैदराबाद, हुबली, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जबलपुर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, करनाल, कावारत्ती, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, मुजफ्फरपुर, मदुरै सहित देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button