• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

World Snake Day: नागमणि से लेकर नागिन का बदला तक, जानें सांपों से जुड़ीं बातें

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Snake

snake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है। आज के दिन लोगों को सांपों और हमारे बीच उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाता है। आइए सांपों (Snakes) के बारे में फैले कई मिथकों के बारे में जानें। जिन्होंने समय के साथ अंधविश्वास को जन्म दिया है। जो अब वैज्ञानिक युग में धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं।

माना जाता है कि सांप (Snakes) बेहद खतरनाक और जहरीले प्राणी होते हैं जिनका मुख्य मकसद इंसानों को काटना है। ये भी माना जाता है कि सांप दूध पीते हैं, उनके सिर में नाग मणि होती है आदि। मगर क्या आप इन दावों की सच्चाई जानते हैं। आज हम आपको सांपों से जुड़े कई दावों का सच बताने जा रहे हैं।

मान्यता है कि सांप (Snakes) को दूध पिलाने से हमारी ग्रह दशा ठीक होती है। सच्चाई यह कि कोई भी सांप दूध नहीं पीता है। इनका भोजन चूहे, मेंढक, पक्षी, कीड़े हैं।

वहीं, कुछ लोग का मानना है कि बीन की धुन पर सांप नाचता है। जबकि सांप (Snakes) के कान नहीं होते हैं, वह सुनता नहीं है। केवल ध्वनि तरंगें महसूस करता है। इसलिए बीन की आवाज भी नहीं सुनता है, बीन को हिलाने पर ही वह अपने फन को इधर-उधर घुमाता है, बीन की धुन पर नहीं।आपने फिल्मों या कहानियों में देखा-सुना होगा कि कई सांपों (Diamond in snake’s head) के सिर के पीछे नाग मणि होती है। नाग मणि होने का दावा सबसे ज्यादा कोबरा सांप के साथ किया जाता है। मगर ये भी कोरी कल्पना है। सांप भी इंसानों की तरह मांसपेशियों और सेल्स से बने हैं। उनके शरीर में किसी भी तरह का कोई बहुमूल्य स्टोन नहीं होता है।

वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि बहुत लोग सांपों से डर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादातर लोग उन्हें देखकर मार देते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि उन्हें लगता है कि सांप ने उन्हें देख लिया है। उसकी फोटो खींच ली है या फिर उन्होंने नाग को मार दिया है तो नागिन बदला लेने आएगी।

14 फुट का पायथन समेत 100 से अधिक सांपों ने की शख्स की घेराबंदी, और फिर…

यह सिर्फ मिथक है, वास्तव में ऐसा नहीं होता है। सांप को न तो दिखाई देता है और न ही सुनाई देता है। वह सिर्फ अपनी जीभ से कम्यूनिकेट करते हैं।

आपने अक्सर सपेरों को सांपों के सामने बीन बजाते देखा होगा। उनके बीन बजाते ही सांप (Does snake dance on Flute sound) भी झूमने लगते हैं। तो क्या वाकई सांप बीन की धुन पर डांस करते हैं? दरअसल, सांप इतना भी साफ नहीं सुन पाते कि वो बीन की धुन पर डांस करें। दरअसल, बीन को हिलते देख वो उसे अपना शिकार या खतरा मान लेते हैं और उसे पकड़ने के लिए उसी की नकल करने लगते हैं। कई बार सपेरे, सांपों को इतना ट्रेन कर देते हैं कि वो जिस तरह बीन हिलाते हैं, सांप उसी तरह हिलते हैं।

सांप बहरे होते हैं- तो क्या बीन वाली अफवाह से मान लिया जाए कि सांप बहरे (Snake are deaf) होते हैं? जी नहीं, हमारी तरह सांपों के कान नहीं होते मगर उनके सिर में ऐसे अंग हैं जो उन्हें सुनने में और आवाज को मेहसूस करने में मदद करते हैं। सांप जब जमीन पर अपना सिर रख लेते हैं तो उन्हें आसानी से वाइब्रेशन मेहसूस हो जाती है। इसके अलावा वो हवा से धीमी साउंड को मेहसूस कर सकते हैं। ज्यादा पिच वाली आवाज को सुनने में उन्हें मुश्किल हो सकती है।

Tags: myth about snakessnakestypes of snakesworld snake day
Previous Post

कोरोना की फुल स्पीड, डरा रहे है मौत के आंकड़े

Next Post

संस्कार उम्र से बड़े… बच्ची ने छूए पैर तो भावुक हुआ फौजी, दिल को छू लेगा ये वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
video

संस्कार उम्र से बड़े... बच्ची ने छूए पैर तो भावुक हुआ फौजी, दिल को छू लेगा ये वीडियो

यह भी पढ़ें

Kangana's integrity to those who questioned Narendra Modi's sentiment

नरेन्द्र मोदी की भावुकता पर सवाल उठाने वालों को कंगना की खरी खोटी

24/05/2021
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने फेडरल बैंक के नागरिकों समर्पित किया बैंक आन व्हील

24/01/2023
सड़क हादसा

उन्नाव में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, दो दोस्तों की मौत

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version