• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कक्षा 8 की छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका, विद्यार्थियों को दी ये सलाह

Writer D by Writer D
14/10/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा में खेरागढ़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कागारौल-एक में बुधवार को कक्षा आठ की छात्रा अंजली सोलंकी ने एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हें नियमित रूप से और समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए कहा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के तहत विद्यालय के सहायक अध्यापक और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सत्यपाल सिंह की ओर से यह नवाचार किया गया। जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हों।

अंजली सोलंकी पढ़ाई में अच्छी हैं और वह बहुत सक्रिय रहती हैं। विद्यालय की पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए प्रधानाध्यापक की ओर से अंजली को कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाया गया। अंजली ने प्रार्थना सभा को संबोधित करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी की।

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठने के बाद अंजली ने यह दायित्व सौंपे जाने के लिए अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानाध्यापिका के रूप में विद्यालय को वह कोरोना नियमों का पालन करते हुए संचालित करेंगी। पूरे दिन विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की। सुबह आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने की। संचालन सत्यपाल सिंह ने किया। शिक्षकों में सुरेश सिंह सोलंकी, सीमा रानी, रामकिशोर, अब्दुल रहमान, इंद्रप्रकाश मौजूद रहे।

राज कुंद्रा की बढ़ी मुशिकलें, शिकायत करने थाने पहुंची शर्लिन

कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका का दायित्व संभालकर बेहद खुश हूं। कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। अब शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। – अंजली सोलंकी, कक्षा आठ

बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह नवाचार किया। यदि किसी व्यक्ति में मनोबल आ जाए तो वह अपने आप आधी जंग जीत लेता है। अंजली को देखकर बाकी बालिकाएं भी उत्साहित हुईं। कुछ और बालिकाओं ने भी यह दायित्व संभालने की इच्छा जताई। कुछ और बालिकाओं को मौका दिया जाएगा। – सत्यपाल सिंह, सहायक अध्यापक (वर्ष 2019 में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित)

Tags: " congress in upagra newsMission Shakti
Previous Post

राज कुंद्रा की बढ़ी मुशिकलें, शिकायत करने थाने पहुंची शर्लिन

Next Post

ताइवान की एक इमारत में लगी भीषण आग, 46 मौत, 51 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post

ताइवान की एक इमारत में लगी भीषण आग, 46 मौत, 51 घायल

यह भी पढ़ें

corona cases in up

यूपी के 35 जिलों में 100 से कम सक्रिय मामले, रिकवरी रेट हुआ 98.1 प्रतिशत

11/06/2021
CM Yogi

अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा औरैया का मेडिकल कॉलेज : योगी आदित्यनाथ

22/05/2025

टोक्यो ओलंपिक 2020 समिति का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version