• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Writer D by Writer D
25/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
hijab

hijab

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज में स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (Hijab) पहनने को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुस्लिम छात्रा की मांग खारिज करते हुए स्कूल के समान ड्रेस कोड को सही ठहराया।

याचिका टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा सुकैना रिजवी की ओर से दाखिल की गई थी। छात्रा का कहना था कि वह कक्षा 6 से 10 तक स्कूल में हिजाब पहनकर पढ़ती रही, लेकिन 11वीं कक्षा में प्रवेश के दौरान स्कूल ने यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी।

छात्रा ने हाईकोर्ट में दलील दी कि हिजाब उसके धर्म की आवश्यक धार्मिक प्रथा है। उसने संविधान के अनुच्छेद 14 और 19(1)(a) के तहत मिले अधिकारों का भी हवाला दिया।

स्कूल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि संस्थान में सभी विद्यार्थियों के लिए एक समान ड्रेस कोड है। स्कूल निजी, गैर-सहायता प्राप्त और सीबीएसई से संबद्ध है। ऐसे में किसी एक छात्र को अलग छूट देने से अनुशासन और यूनिफॉर्म की एकरूपता प्रभावित हो सकती है।

जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पर्याप्त धार्मिक सामग्री पेश नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि कक्षा में हिजाब पहनना इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि स्कूल ने यदि पहले कुछ वर्षों में हिजाब पहनने की अनुमति दी थी, तो इसका अर्थ यह नहीं कि छात्रा को आगे भी इसे जारी रखने का स्वतः अधिकार मिल गया।

अदालत ने अपने फैसले में कर्नाटक हाईकोर्ट के 2022 के फैसले का भी हवाला दिया। हालांकि हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में स्थिति अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। अयशत शिफा मामले में 2022 में दो सदस्यीय पीठ की अलग-अलग राय के बाद मामला बड़ी पीठ के समक्ष जाने की स्थिति में रहा।

Tags: Hijabup news
Previous Post

नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही झूमे युवा, सीएम योगी ने बीच में पहुंचकर खिंचवाई सेल्फी

Next Post

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Film City to be built in Bihar; shooting of 54 films approved.

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

यह भी पढ़ें

Invest

इन योजनाओं में करें निवेश, मिलेगा शानदार रिटर्न

11/09/2022
CM Dhami

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026

नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं : PM मोदी

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version