• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री आवास योजना में असहाय महिलाओं, दिव्यांगों और वंचितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: उपमुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
25/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में असहाय विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों, दैवीय आपदा एवं गंभीर बीमारी से प्रभावित परिवारों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पात्र वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए। अधिकारीयों से कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर न हो और उसे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का अवसर मिले।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब तक लगभग 5 लाख परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 1.16 लाख नए पक्के मकानों की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। सभी जिलों में पात्र लाभार्थियों की जिलेवार सूची संकलित की जाए और पात्रता के आधार पर योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव जाकर वास्तविक पात्र परिवारों का चिन्हांकन किया जाए तथा विशेष रूप से विधवा, दिव्यांग, आपदा एवं गंभीर बीमारी से प्रभावित और सामाजिक रूप से वंचित परिवारों की स्थिति का संवेदनशीलता के साथ आकलन किया जाए। पक्का मकान केवल एक भवन नहीं, बल्कि गरीब परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार है। डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, चार की हालत नाजुक

Next Post

पंजाब विधानसभा का चुनाव बसपा अपने बलबूते लड़ेगीः मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Pawan Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा नेता की हत्या में पुरानी रंजिश का एंगल, हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत तीन हिरासत में

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
Next Post
Mayawati

पंजाब विधानसभा का चुनाव बसपा अपने बलबूते लड़ेगीः मायावती

यह भी पढ़ें

diet

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

19/10/2021
Suicide

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

23/12/2022
दिल्ली मेट्रो delhi metro

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के तहत 1 सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की दी अनुमति

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version