• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश बिहार के सीएम बनेंगे तो उसकी वजह है शिवसेना, जानें इसके पीछे क्या है तर्क?

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों एक बार फिर से एनडीए को जनादेश मिला है। इस बीच शिवसेना ने बिहार चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘लड़ने के जज्बे’ की प्रशंसा की है। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि जदयू के कम सीटों के बावजूद अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर कायम रहते हैं तो इसका श्रेय शिवसेना को दिया जाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में कम सीटें भी लाती है तो भी वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा कि भाजपा ने इसी तरह का वादा वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना से किया था, लेकिन वह अपने वादे को कायम नहीं रख सकी जिसकी वजह से राज्य में राजनीतिक तमाशा हुआ। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में लिखा कि जदयू बिहार चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीतेगी, जबकि भाजपा ने 70 सीटें अपनी झोली में डाल ली है।

Govardhan Puja 2020: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

सामना ने लिखा कि भाजपा नेता अमित शाह ने घोषणा की कि नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे, भले उनकी पार्टी को कम सीटें मिलें, लेकिन इसी तरह का भरोसा शिवसेना को वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दिया गया था। जिसका सम्मान नहीं किया गया और राज्य को राजनीतिक ‘महाभारत का गवाह बनना पड़ा।’

संपादकीय में लिखा गया कि अगर नीतीश कम सीटों के बावजूद मुख्यमंत्री बनते हैं तो इसका श्रेय शिवसेना को जाना चाहिए। बता दें कि भाजपा और शिवसेना ने वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव गठबंधन में लड़ा था, लेकिन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पैदा हुए मतभेद के बाद दोनों अलग हो गए थे। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव की बिहार चुनाव में दिखाए ‘जुझारू जज्बे की प्रशंसा की।

बिहार ने तेजस्वी युग के उदय को देखा

सामना ने लिखा कि बिहार ने तेजस्वी युग के उदय को देखा। वह अकेले सत्ता में बैठे लोगों से लड़े। यह कहना तेजस्वी के साथ अन्याय होगा कि बिहार में मोदी का जादू चला है। बिहार चुनाव जो शुरुआत में एकतरफा दिख रहा था, तेजस्वी की वजह से मुकाबला करीबी रहा। पार्टी ने कहा कि कंग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से तेजस्वी की सरकार बनाने की संभावना धूमिल हुई।

बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव साबित हुए असली बाजीगर, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

संपादकीय के मुताबिक कि तेजस्वी हारे नहीं हैं। चुनाव में हार का मतलब हार नहीं होता। उनकी लड़ाई, बड़ा संघर्ष है- न केवल परिवार में बल्कि पटना और दिल्ली में बैठे शक्तिशाली लोगों के खिलाफ।’ शिवसेना ने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) ने उन्हें ‘जंगलराज का युवराज कहा जबकि नीतीश कुमार ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील की कि यह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन तेजस्वी ने चुनाव प्रचार में अपना ध्यान विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर केंद्रित किया।’ सामना ने लिखा कि बिहार चुनाव ने राष्ट्रीय राजनीति में तेजस्वी के रूप में एक नया चमकता चेहरा दिया है। उन्हें शुभकामनाएं दी जानी चाहिए।

Tags: biharBihar Assembly ElectionsBihar Election Resultsbihar election results 2020Bihar electionshindi newsNDAnews in hindiNitish KumarSaamanaShiv Senashiv sena mouthpiece saamanaTejashwi YadavTejaswiएनडीएतेजस्वीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारबिहार चुनावबिहार चुनाव नतीजेबिहार चुनाव परिणाम 2020बिहार विधानसभा चुनावशिवसेनाशिवसेना मुखपत्र सामनासामना
Previous Post

बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव साबित हुए असली बाजीगर, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Next Post

आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का ही होगा मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Giriraj Singh

आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का ही होगा मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी का ट्रक जब्त,चार अभियुक्त गिरफ्तार

20/01/2023
Rabri Devi

‘राबड़ी निवास’ खाली, 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार का अध्याय खत्म

26/12/2025
cm yogi

रसखान की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी, लिखा- भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version