• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी शादी में हो रही देरी हैं, इन उपायों से बजेगी शहनाई

Writer D by Writer D
15/02/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
gifts

marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुंडली में ग्रहों की बदलती चाल शादी-विवाह (marriage) में बाधाएं डालती है, अक्सर मन मुताबिक रिश्ता नहीं मिलता और रिश्ता मिल भी जाए तो असमंजस की स्थिति बनी रहती है लेकिन सही समय पर सही ज्योतिषीय उपायों से इन ग्रहों को अनुकूल किया जा सकता है!

आइए जानते हैं कि आखिर कब आती है शादी में मुश्किलें…

कब आती है शीघ्र विवाह (marriage) होने में बाधाएं? – कुंडली के पांचों तत्वों में अग्नि या वायु तत्व की मात्रा ज्यादा होने पर. – चन्द्रमा, शुक्र या बृहस्पति की स्थिति कमजोर होने पर – मंगल दोष या ग्रहण योग होने पर – कुंडली के अष्टम या द्वितीय भाव में पाप ग्रह होने पर, कुंडली के सप्तम भाव या सप्तमेश की स्थिति पापक्रांत होने पर

विवाह पर ग्रहों के प्रभाव – अलग-अलग उम्र पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव होता है – इसलिए अलग-अलग उम्र के लिए अलग उपाय करना उत्तम होता है !

अगर आपकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच हो कई बार जानबूझकर लोग देर से शादी करते हैं, पर कई बार रिश्ता तय ना हो पाने की वजह से भी शादी में देरी होती है अगर आपकी शादी में भी बार-बार अड़चनें आ रही हैं

आपकी उम्र 18 से 24 साल के बीच है तो ये ज्योतिषीय उपाय आपके लिए बेहद कारगर हो सकते हैं….

बृहस्पतिवार की शाम को पीले कपड़े पहनें, शिव-पार्वती को संयुक्त रूप से एक ही माला अर्पित करें, शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें और ‘ॐ गौरीशंकराय नमः’ का जाप करें – ये प्रयोग तीन महीने तक करें !

अगर आपकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है तो इन उपायों को जरूर आजमाएं…

बृहस्पतिवार को पीले कपड़े पहनकर पूजा करें – शिवलिंग पर सुगंध अर्पित करें, फिर जल की धारा चढ़ाएं – ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. ये प्रयोग कम से कम नौ बृहस्पतिवार तक करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी

अगर आपकी उम्र 31 से 35 वर्ष के बीच है  तो ये उपाय आपकी जिंदगी बदल सकते हैं…

घर के पिछले हिस्से में केले का पौधा लगाएं – बृहस्पतिवार को या तो केले के वृक्ष के नीचे बैठें या केले के पत्ते पर बैठें – इसके बाद ‘ॐ बृं बृहस्पतये” नमः का तीन माला जाप करें – बृहस्पतिवार के दिन नमक का सेवन न करें – यह प्रयोग कम से कम ग्यारह बृहस्पतिवार करें.

उम्र पहुंच गई है 35 के पार तो करें ये उपाय….

108 बेलपत्र लें और हर बेलपत्र पर चन्दन से ‘राम’ लिखें. – इसके बाद एक-एक करके सारे बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं – हर बेलपत्र चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ कहें. – यह प्रयोग बृहस्पतिवार की सुबह या शाम को करें – कम से कम तीन बृहस्पतिवार यह प्रयोग करें, आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा !

इसके अलावा कुछ सामान्य उपाय भी हैं जो कुंडली में कोई दोष न होने पर भी किसी कारण से शादी में बाधा उत्पन्न होती है। अच्छी एज्यूकेशन, जॉब और सुंदर होने के बावजूद कही बात नहीं बन पाती और कही बनती भी है अगर तो कोई न अड़चन आ ही जाती है। अगर आप भी या आपका कोई करीबी ऐसी परेशानियों का सामना कर रहा हैं और थक चुका है तो

आज हम इसके अचूक टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर इसी साल तय हो जाएगी आपकी शादी-

1- कुंवारी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिष्टान भोजन करवाएं और सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री बांटे। नियमपूर्वक 16 शुक्रवार ऐसा करने से विवाह बाधा दूर होती है, ऐसी मान्यता है।

2- आप अपनी लंबाई के बराबर मौली लेकर सोमवार के दिन शिव पार्वती की प्रतिमा को एक साथ लपेटें। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का दूध से अभिषेक करें।

3- विवाह योग्य युवक-युवती जिस पलंग पर सोते हों, उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या किसी तरह का कोई खराब सामान यी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस से विवाह में बाधाएं आती हैं।

4- हर गुरुवार और पूर्णिमा पर वट वृक्ष की108 परिक्रमा करें। गुरूवार को वट वृक्ष, पीपल, केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

5- अगर लड़की की शादी में कोई रूकावट आ रही है तो 5 नारियल ले लें और शिवलिंग के आगे रख कर ऊँ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः, मंत्र का पांच माला जाप करें। जाप के बाद पांचों नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें।

6 -गुरुवार को गाय को दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर, थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

7- रोज शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से भी विवाह से संबंधित आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

8 -हर गुरुवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।

9 -गुरुवार के दिन केले की जड़ को पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें और भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें।

10 -कन्या विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए एक टोटका यह आजमा सकती हैं कि, रात में तांबे के लोटे में जल भरकर सिराहने रखें। सूर्योदय से पहले उठकर बिना कुछ बोले इस जल से सिर धोएं और बिना पीछे मुड़े वापस आकर अपने स्थान पर सो जाएं। नियमित ऐसा करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं।

11 -मंत्रों द्वारा भी कन्या विवाह बाधा दूर कर सकती है। मंत्र है ‘ओम कात्यायनि महामाये। महायोगिन्यधीश्वरि।। नन्दगोपसुते देवी। पतिं मे कुरु ते नमः।। इस मंत्र से न केवल विवाह बाधा दूर होती है बल्कि इच्छित वर की भी प्राप्ति होती है।

12- पुरुष विवाह बाधा दूर करने के लिए यह मंत्र जपें ‘ पत्नी मनोरमा देहि मनोवृतानुसारिणिम् तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्

Tags: marriage problemshadi ke totkeshadi ke upaeshadi mein deri
Previous Post

महाशिवरात्रि के दिन ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक, हर दोषों से मिलेगा छुटकारा

Next Post

इतनी लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Baby girl born with 6 cm tail

इतनी लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने किया ये काम

यह भी पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार India's foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी गिरावट

23/01/2021
Road Accident

बेटी को विदा कराने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, तीन की मौत

04/06/2021
CM Mohan Yadav

नक्सलवाद का समूल नाश के लिए की जाएगी कठोरतम कार्रवाई : मोहन यादव

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version