• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्र के नाम पर कोई राजनीतिक दल है तो वो एकमात्र भाजपा : जितिन प्रसाद

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Jitin Prasad

Jitin Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस को अलविदा कह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के बाद जितिन प्रसाद ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वास्तव में कोई संस्थागत राजनीतिक दल है तो वह भाजपा है, बाकि दल तो व्यक्ति विशेष, परिवार की पार्टी और क्षेत्रीय दल बनकर रह गए हैं।

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें पार्टी में विधिवत शामिल कराया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जितिन ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका तीन पीढ़ियों का नाता रहा है किंतु, उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में उन्होंने अनुभव किया है कि राष्ट्र के नाम पर कोई राजनीतिक दल है तो वो एकमात्र भाजपा है। उन्होंने कहा कि वह जिस दल में थे, उन्हें यह महसूस होने लगा कि वह लोग राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि  “राजनीति माध्यम है, दल भी माध्यम है, लेकिन जब हम लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सकते तो फिर ऐसी राजनीति का क्या महत्व है।” उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं, मेरा काम बोलेगा। मैं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के लिए काम करूंगा।”

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के BJP में शामिल होने पर CM योगी ने कही ये बात…

प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं अपितु विदेश में भी भारत ने एक अहम मुकाम बनाया है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश का बड़ा नेता बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रसाद की बड़ी भूमिका होने वाली है। गोयल ने उत्तर प्रदेश की जनता के हित में जितिन प्रसाद के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे। वहां से वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास गए। तत्पश्चात वह भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अजय चौहान की 13 लाख की संपत्ति कुर्क

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव के दौरान भी जितिन के भाजपा में शामिल होने की भूमिका तैयार हो गई थी, किंतु, प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद वह कांग्रेस में बने रहे। जितिन का नाम कांग्रेस के उन 23 नेताओं में भी शुमार रहा जिन्होंने कांग्रेस में संगठन चुनाव और स्थायी अध्यक्ष के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

जितिन प्रसाद कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. कुंवर जितेन्द्र प्रसाद के पुत्र हैं। जितेन्द्र प्रसाद ने सांसद रहते हुए वर्ष 2000 में  सोनिया गांधी को चुनौती दी थी। उस वक्त कुंवर जितेन्द्र प्रसाद ने सोनिया गांधी के लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहने पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। ये दीगर बात है कि वह चुनाव हार गए थे।

Tags: jitin prasadjitin prasad join bjpLatest Lucknow News in Hind
Previous Post

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के BJP में शामिल होने पर CM योगी ने कही ये बात…

Next Post

निशांतगंज के पेंट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
fire

निशांतगंज के पेंट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

OIC

‘राम मंदिर की हम निंदा करते हैं…’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भड़का मुस्लिम देशों का संगठन OIC

24/01/2024

सरकारी विभागों में 927 पदों पर हो रही बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

14/02/2021
etah jail

अब जेल मैन्युअल के सहारे अफसर को रोकने की तैयारी, गुमराह करने में जुटा जेल मुख्यालय

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version