• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडिकल कॉलेज में पहिये होते तो बेच देती सपा-बसपा की सरकार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिसम्बर गोरखपुर के विकास में कई कीर्तिमान व प्रतिमान स्थापित करने वाला माह साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के हाथों जहां खाद कारखाने व एम्स के लोकार्पण होगा, वहीं अगले माह दिसम्बर में रामगढ़ ताल क्षेत्र में अत्याधुनिक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन होगा।

पर्यटन विकास और वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में इस बड़ी सौगात के अगले माह लोकार्पित होने की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद गोरखपुरवासियों को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर विकास के नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार शाम को गोरखपुर को 316.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अगले माह उद्घाटित होने की घोषणा की। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रांगण में बने मंच से सीएम ने 124.16 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यो का लोकार्पण व 192.01 करोड़ के 32 कार्यो का शिलान्यास किया।

बच्चों से मिलकर भावुक हुए सीएम योगी, खूब किया दुलार

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने का एकमात्र आधार विकास है। इस दिशा में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बेहतरी को लेकर किए गए प्रयासों का परिणाम सबके सामने है। नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के नये गोरखपुर के सपनों को साकार करने के लिए विकास परियोजनाओं की श्रृंखला तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में 1990 में बंद खाद कारखाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अगले माह नये स्वरूप में चलने जा रहा है। 2004 से हो रहे एम्स की मांग को भी प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया और अगले माह इसका भी उद्घाटन होने जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से मासूमों पर कहर बनकर टूटने वाली इंसेफेलाइटिस पर भी नियंत्रण पा लिया गया है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही सरकार

योगी ने कहा कि गोरखपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शानदार बनाने की दिशा में भी सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचलन के साथ ही मेट्रो पर भी प्रक्रियात्मक कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की ये सभी योजनाएं खुशहाली का माध्यम हैं। इनकी सार्थकता तभी होगी जब आम नागरिक भी इनके रखरखाव व संरक्षण से जुड़ेगा।

मेडिकल कॉलेज में पहिये होते तो बेच देती सपा-बसपा की सरकार

मुख्यमंत्री ने जनसभा में पूर्व की सरकारों पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि एक समय एक एक कर उद्योग बंद कर दिये जा रहे थे। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद कर दिया गया, पिपराइच चीनी मिल बंद कर दी गई। 2003 से 2017 तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहिये होते तो सपा-बसपा की सरकारें इसे बेच चुकी होतीं।

गोरखपुर-बस्ती कमिश्नरी में पांच मेडिकल कॉलेज

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश की कमान संभालने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया। यूपी में आजादी के बाद 70 सालों तक महज 12 मेडिकल कॉलेज थे और 2017 के बाद 2021 तक 33 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत छह पुराने मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मेडिकल कॉलेज के इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक ने बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सीएम ने कहा कि कभी गोरखपुर-बस्ती मंडल में अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज था लेकिन आज बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास हो चुका है। अब गोरखपुर-बस्ती कमिश्नरी में पांच मेडिकल कॉलेज हैं।

सपा-बसपा सरकारों ने बेच दी 21 चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने गोरखपुर कमिश्नरी की 21 चीनी मिलें बेच दी। कभी गोरखपुर मंडल में 31 चीनी मिलें होती थीं, आज इनकी संख्या 10-12 रह गई है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी उनकी सरकार ने पिपराइच की चीनी मिल को चलाया। उसकी क्षमता प्रतिदिन पचास हजार कुंतल गन्ना पेराई की है। इससे किसानों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन आ रहा है।

बदल रही है पूर्वी उत्तर प्रदेश की तस्वीर

योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाइवे से लेकर एयरपोर्ट तक विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से 14 वायुसेवा संचालित है। यहां से 60 किमी दूर कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया है। तीन दिन पूर्व वहां से भी हवाई सेवा शुरू हो गई है। कोरोना पर नियंत्रण होते ही, इंटरनेशनल फ्लाइट भी प्रारम्भ हो जाएगी। सीएम ने कहा कि इन व्यापक विकास कार्यों से पूर्वी उत्तर प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद, बिपिन सिंह ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन महापौर सीताराम जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायकगण फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, संत प्रसाद, डॉ विमलेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह आदि की सहभागिता रही।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsup nwesYogi News
Previous Post

सेक्स रैकेट चलाने और छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Next Post

मोरारी बापू की रामकथा सुन मंत्रगुग्ध हुए भक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post

मोरारी बापू की रामकथा सुन मंत्रगुग्ध हुए भक्त

यह भी पढ़ें

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

15/08/2020
CM Vishnudev Sai

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बस्तर में बढ़ेगा जनविश्वास: CM साय

13/01/2026
Tibet airlines plane

रनवे पर आग की लपटों से घिरा विमान, 25 लोग घायल

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version