• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव जारी है। इसी के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की है। आजादी के मौके पर की गई इस बातचीत में नेपाली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। दोनों ही नेताओं ने यहां कोरोना से उपजी स्थिति पर चर्चा की। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी को आज नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का टेलीफोन आया है। पीएम ओली ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकार और भारत के लोगों को बधाई दी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत के हालिया चुनाव के लिए बधाई भी दी।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन, रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संदर्भ में आपसी एकजुटता व्यक्त की। पीएम मोदी ने इस संबंध में नेपाल को भारत के निरंतर समर्थन की पेशकश की।

इससे पहले, नेपाली पीएम ओली ने ट्वीट कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भारत सरकार और भारत के लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भारत के लोगों की अधिक प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं।’

बता दें कि सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच भारत और नेपाल अगले सप्ताह आपस में वार्ता करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वार्ता के दौरान नेपाल में भारत के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि 17 अगस्त को वार्ता में नेपाल में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा और नेपाली विदेश सचिव शंकरदास बैराकी हिस्सेदारी करेंगे।

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- वो मेरी बेटी का है पिता

हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इस दौरान नेपाल की तरफ से जारी किए गए नए विवादित नक्शे को लेकर भी वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी या नहीं, लेकिन भारतीय इलाकों को नेपाल की तरफ से अपने संशोधित नक्शे में शामिल किए जाने से दोनों देशों के बीच लगातार बिगड़ रहे संबंधों के दौरान पहली वार्ता होने के चलते इसे बेहद अहम माना जा रहा है।

नई दिल्ली की तरफ से काठमांडू को विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों में मदद दी जा रही है। यह मदद इस हिमालयी देश में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चालू की गई भारत-नेपाल द्विपक्षीय पहल के तहत दी जा रही है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी संपर्क, पेयजल व सफाई व्यवस्था आदि क्षेत्रों में 2003 से भारत 77 नेपाली जिलों में 798.7 करोड़ नेपाली रुपये से ज्यादा लागत की 422 उच्च प्रभावी सामुदायिक विकास परियोजनाओं को पूरा कर चुका है।

Tags: Foreign Minister extends greetings to PM Modiindependence day of indiaindia independence dayIsrael sent loving message to Narendra ModiIsraeli Prime Minister wishes PM ModiKP OlinationalNational newsNepal wishes PM Modi on Independence DayNEWSpoliticsकेपी शर्मी ने दी बधाईबेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई
Previous Post

वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू, सिर्फ 2000 यात्री प्रतिदिन होंगे शामिल

Next Post

चीन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दो महान राष्ट्र शांति के साथ समृद्ध हों

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस Independence Day

चीन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दो महान राष्ट्र शांति के साथ समृद्ध हों

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘परेशान मत हो, जमीन मुक्त कराकर उस पर आवास भी बनवाएंगे’, योगी ने महिला को दिया आश्वासन

04/11/2023
job

ओयो ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की, महामारी का असर

09/12/2020
Four arrested in cashier murder case

60 लाख की 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version