• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यदि आप भी करते हैं Netflix का इस्तेमाल तो एक बार जरुर पढ़ें यह खबर

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विश्व की अग्रणी स्ट्रीमिंग एंटमनोरंजन कंपनी नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को हिंदी में अपना यूजर इंटरफेस लॉन्च किया। कंपनी ने आज इसे लांच करते हुए कहा कि अपनी पसंदीदा भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और सीरीज देखने के इच्छुक दर्शक अब उसे हिंदी में तलाश कर सकेंगे। साईन इन से लेकर सर्च रो, कलेक्शन एवं भुगतान तक नेटफ्लिक्स का संपूर्ण अनुभव मोबाईल, टीवी एवं वेब सहित सभी उपकरणों पर हिंदी में उपलब्ध होगा।

नेटफ्लिक्स के उपयोगकर्ता अपने डेस्कटॉप, टीवी या मोबाईल ब्राउज़र में जाकर ‘मैनेज प्रोफाईल्स’ चुनकर भाषा विकल्प से हिंदी यूज़र इंटरफेस में जा सकेंगे। नेटफ्लिक्स पर सदस्य हर खाते में अधिकतम पांच प्रोफाईल सेट कर सकते हैं और हर प्रोफाईल की अपनी अलग भाषा सेटिंग होगी। भारत के बाहर रहने वाले नेटफ्लिक्स सदस्यों को भी अपना यूज़र इंटरफेस हिंदी में बदलने का विकल्प होगा।

अनोखी प्रेमकहानी : गोलगप्पे खिलाने वाले से हुआ युवती को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे

इस अवसर नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा, “नेटफ्लिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना बेहतरीन कंटेंट का निर्माण करना। हमारा मानना है कि यह नया यूजर इंटरफेस नेटफ्लिक्स को और अधिक लोगों तक पहुंच बनाएगा और यह उन सदस्यों के लिए सुगम होगा जो हिंदी को प्राथमिकता देते हैं।”

नेटफ्लिक्स सभी शैलियों एवं सभी पीढ़ियों के लिए भारतीय फिल्मों और श्रंखलाओं में काफी निवेश कर रहा है, जिनमें लोकप्रिय हिट्स जैसे सैक्रेड गेम्स, बुलबुल, चोक्डः पैसा बोलता है एवं माईटी लिटिल भीम शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में 17 आकर्षक कहानियों की श्रृंखला की घोषणा की, जिनमें लूडो, ए स्विटेबल ब्वॉय एवं मिसमैच्ड तथा आगामी फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल शामिल हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ होगी।

केरल विमान हादसा : राहत और बचाव कार्य पूरा, सभी यात्री निकले गए, हादसे की जांच के आदेश

नेटफ्लिक्स के सदस्य दुनिया के अन्य हिस्सों की स्टोरीज़ जैसे स्ट्रेंजर थिंग्स, एक्सट्रैक्शन, नार्कोसः मैक्सिको, द प्रोटेक्टर, क्लॉस, द विचर, एवं ओल्ड गार्ड हिंदी डब्स अथवा उपशीर्षक के साथ देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स स्मार्ट डाउनलोड्स, पैरेंटल कंट्रोल्स एवं द टॉप 10 रो जैसी अनेक विशेषताओं के साथ देखने के अनुभव में सुधार कर रहा है। पिछले वर्ष नेटफ्लिक्स ने भारत में 199 रुपये प्रति माह का मोबाईल प्लान प्रस्तुत किया था।

Tags: 24ghante online.comnetflixthe new Hindi user of Netflixनेटफ्लिक्सनेटफ्लिक्स का नया हिन्दी यूजर
Previous Post

अनोखी प्रेमकहानी : गोलगप्पे खिलाने वाले से हुआ युवती को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे

Next Post

कोरोना महामारी के बीच चीन में नए संक्रमण का खतरा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
नए संक्रमण का खतरा

कोरोना महामारी के बीच चीन में नए संक्रमण का खतरा

यह भी पढ़ें

DM Savin Bansal

एक और बैंक आया जिला प्रशासन के रडार पर; डीएम ने काटी आरसी, कभी भी हो सकता है सील; नीलाम, ठप्प

14/07/2025
Khalistani terrorist Kashmir Singh arrested

NIA के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी आतंकवादी 10 लाख का इनामी था कश्मीर सिंह

12/05/2025
PM Modi mentioned the Gomti river in Mann ki Baat

मन की बात में पीएम मोदी ने किया गोमती नदी का जिक्र, बोले- टीम 10 साल से बिना थके-रुके स्वच्छता के काम में जुटी

27/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version