• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल विमान हादसा : राहत और बचाव कार्य पूरा, सभी यात्री निकले गए, हादसे की जांच के आदेश

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
keral plane crash

केरल विमान हादसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में दुबई से आ रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 184 यात्रियों समेत कुल 190 लोग सवार थे। हादसे में विमान के दोनों पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव का कार्य पूरा कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिए जाने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक सभी घायलों को मल्लपुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब विमान का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Update on Kozhikode #crash

Evacuation completed.

Malappuram collector has informed that the rescue operations at the site have been completed.

Air india flight AXB1344 (@DXB to CCJ) had 190 passengers.

They all have been transferred to hospitals in Malappuram and Kozhikode.

— Pinarayi Vijayan (@vijayanpinarayi) August 7, 2020

बताया जाता है कि विमान में फंसे रह गए चार लोगों को मल्लपुरम और वायनाड से कोझिकोड भेजी गई नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने बाहर निकाला। इसके लिए विमान के एक हिस्से को काटना पड़ा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान कोझिकोड रनवे पर फिसला, पायलट सहित 15 की मौत

मल्लपुरम से एनडीआरएफ के 50 जवानों की टीम को कोझिकोड भेजा गया था। वहीं, वायनाड से भी एनडीआरएफ की टीम कोझिकोड भेजी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ से जितनी जल्दी संभव हो, उतनी जल्दी दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा था।

केरल विमान हादसा : PM मोदी ने जताया दुख, CM विजयन से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल के मुख्यमंत्री से बात कर हादसे के संबंध में जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

केरल विमान हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण लैंडिंग के समय विमान रनवे पर फिसल गया था। हादसे में विमान का अगला हिस्सा दो हिस्सों में बंट गया। इस विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे समेत दोनों पायलटों की मौत हो गई है। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया का यह विमान दुबई से आ रहा था। इस विमान ने दुबई से शाम करीब 4.30 बजे टेकऑफ किया था।

Tags: 2 pilots died in an accident2 पायलटों की हादसे में मौत24ghante online.comAir India plane crashkerala plane crashplane crashplane crash on runwayएयर इंडिया प्लेन क्रेशकेरल विमान हादसारनवे पर विमान फिसलाविमान हादसा
Previous Post

शाहाबाद : हेड कांस्टेबल मिला कोरोना पॉजीटिव, थाने में लगा नो एंट्री का बोर्ड

Next Post

दीपिका पादुकोण के ये तीन फैशन कभी नहीं होते पुराने

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post

दीपिका पादुकोण के ये तीन फैशन कभी नहीं होते पुराने

यह भी पढ़ें

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

25/03/2022
CM Yogi

मकान दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

22/12/2024
Imran Masood

माता शाकंभरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम… सांसद इमरान मसूद ने की मांग

18/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version