• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आप भी दिखाना चाहती हैं अपनी छोटी आंखों को बड़ा, ये टिप्स आएंगे बहुत काम

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
eyes

beautiful eye

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखें चहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए सभी महिलाओं की चाहत होती हैं कि उनकी आंखें बड़ी और आकर्षक हो। लेकिन कई महिलाएं इस बात से चिंतित होती हैं कि उनकी आंखें छोटी हैं जो उनके लिए परेशानी बनती हैं।

ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं मेकअप टिप्स। जी हां, मेकअप की मदद से छोटी आंखों को बड़ा बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उन्हीं मेकअप टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो छोटी आंखों को बड़ा बनाने का काम करेंगे।

पलकों को करें कर्ल

आप बड़ी आंखे और अच्‍छा आई लुक पाने के लिए अपनी पलकों या लैशेज को कर्ल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों के लुक में काफी बदलाव आएगा। पलको को कर्ल करने से आपको अपनी आंखों को बढ़ा दिखाने में भी मदद मिलेगी। आप अपनी पलकों पर मस्‍कारा लगाएं और फिर उन्‍हें आई लैश कर्लर से पलकों को कर्ल करें

आप अपने निचले लैशेज में भी मस्कारा लगाएं और इसे 3 से 4 बार कोट करें। इसके बाद आप अपनी आंखों पर ब्राउन या किसी और रंग का काजल लगा सकते हैं।

कंसीलर का इस्तेमाल करें

अपनी स्किन के हिसाब से एक अच्‍छा और सही कंसीलर चुनें और इस्‍तेमाल करें। यह आपकी आंखों के डार्क सर्कल्‍स को छुपाने के साथ साथ आंखों को अच्‍छा लुक देगा। कंसीलर लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें, इससे आपकी आंखें चमकदार और नेचुरल दिखेंगी। आप आंखों के नीचे सेटिंग पाउडर भी लगा सकते हैं और फिर उसे थोड़ा सेट होने दें।

मोटी आईलाइनर लगाने से बचें

बहुत से लोग फैशन को फॉलो करने के चक्‍कर में ये भूल जाते हैं कि वह फैशन उन पर शूट कर रहा है या नहीं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आप मोटा आईलाइनर लगाने से बचें। क्‍योंकि ऐसा करने से आपकी आंखें औ छोटी दिखाई देंगी। इसके अलावा, आप आंखों के कोने तक यानि ऊपरी लैश लाइन तक लाईनर लगाएं। वहीं आप चाहें, तो अंदरूनी कोने पर सफेद आईलाइनर पेंसिल का उपयोग भी कर सकते हैं। आंखों के लिए लाइनर के सही रंगों का चयन करना याद रखें।

सही आईशैडो कलर का इस्तेमाल करें

लाइट ब्राउन शेड या न्यूड शेड आपकी आंखों को बड़ा और सुंदर दिखाने के लिए बेस्‍ट कलर है। आईशैडो में आप डार्क शेड्स के इस्तेमाल से बचें, जो आपकी आँखों को अजीब, भारी और छोटा दिखा सकता है। इसलिए हमेशा पलक और ब्रो बोन को हाइलाइट करने के लिए लाइट शेड या पेस्टल कलर के आईशैडो का इस्‍तेमाल करें। आप बाहरी कोने की तरफ , आईशैडो को ब्लेंड करें और चाहें, तो इसे निचली पलकों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपयुक्त लाइनर का प्रयोग करें

निचली लैशलाइन पर बाहरी तरफ से आई लाइनर लगाएं। अपनी आंखों के लुक को अच्‍छा बनाने के लिए आप ब्रश या स्मजगर का इस्तेमाल करें। निचली लैश लाइन पर लाइनर लगने से आपकी आंखें अलग और बड़ी दिखेंगी।

Tags: "makeup tipsBeauty tipsbeauty tips in hindibigger eyeseye makeupआंखों का मेकअपआंखों की सुंदरताब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्स हिंदी मेंमेकअप टिप्स
Previous Post

फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

Next Post

प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करें आसानी से, आजमाए ये नुस्खें

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post
Aloe Vera

प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करें आसानी से, आजमाए ये नुस्खें

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

निलंबित खनन अधिकारी अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार

24/06/2023
NICU

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

09/02/2026
पीएम मोदी का जन्मदिन

PM मोदी का 71वां जन्मदिन, राष्ट्रपति कोविद ने दी शुभकामनाएं

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version