• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिम्मत है तो छूकर दिखाओ….., यूपी पुलिस से भिड़ी प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार तड़के लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने से पहले उनकी यूपी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई है। कांग्रेस महासचिव पुलिसवालों को कहा वह सभी कानून जानती हैं और पुलिस उन्हें बिना वॉरेंट के नहीं पकड़ सकती।

यूपी पुलिस से हुई बहस के दौरान के एक वीडियो में प्रियंका गांधी को यह कहते सुना जा सकता है कि अगर इस गाड़ी में लेकर जाओगे तो मेरा अपहरण कर लोगे। उन्‍होंने पुलिस से कहा, ‘यही है तुम्‍हारा लीगल स्‍टेटस। मत समझो कि मैं नहीं समझती।’ इसके बाद एक पुलिसवाला कहता है कि इन्‍हें गिरफ्तार कर लो। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘करो हमें अरेस्‍ट, हम खुशी से जाएंगे तुम्‍हारे साथ। तुम जो हमें धकेल रहे हो ना, इसमें फिजिकल असॉल्‍ट, किडनैप की कोशिश, अटेंप्‍ट टू मोलेस्‍ट और अटेंप्‍ट टू हार्म है।’

वीडियो

ये रौद्र रूप है नारी का, दहन करेगी अहंकार।

यूपी की सड़कें भाजपा के घटियापन की गवाह बनी है।@priyankagandhi जी और @DeependerSHooda जी के साथ भाजपा की गुलाम पुलिस का रवैया अमानवीयता की हद है।

किसान को न्याय तो हम दिलाकर रहेंगे।#PriyankaGandhiwithFarmers#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/fwIfq1rn4f

— Congress (@INCIndia) October 4, 2021

प्रियंका गांधी ने पुलिस से कहा, ‘समझती हूं मैं सब, छूकर दिखाओ मुझे। अपने अफसरों और मंत्रियों से जाकर वारंट लाओ। महिला से बात करना सीखो।’ उन्‍होंने पुलिस अफसर से कहा, ‘तुम्‍हारे प्रदेश में भले ही कानून ना हो, लेकिन इस देश में कानून है। मुझे धकेलकर यहां लाए हो और मुझे जबरदस्‍ती ले जा रहे हो। तुम्‍हारा कोई हक नहीं है।’ उन्‍होंने कहा, ‘बिना किसी वारंट के आप मुझे किस आधार पर रोक रहे हैं। मुझे वारंट दिखाओ नहीं तो मैं यहां से नहीं हिलूंगी।’

लखीमपुर जा रही प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना की जानकारी देते हुए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस महासचिव किसानों का दुख-दर्द बांटने जा रही थीं और उन्हें इस तरह से रोका जाना अलोकतांत्रिक है।

बीच सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने फूंकी पुलिस की गाड़ी

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी। इस घटना में चार किसानों और वाहनों पर सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

Tags: lakhimpur voilencepriyanka gandhipriyanka gandhi arrestsitapur news
Previous Post

देश में कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में 20,799 नए मामले, 180 की मौत

Next Post

अगर पति-पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Supreme Court

अगर पति-पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी मंत्रिमंडल ने पन्द्रह विभिन्न बिन्दुओं पर लगाई सहमति की मोहर

11/01/2024

सिंगर परमीश वर्मा ने शेयर की शादी के फंक्शन की तस्वीरें

18/10/2021
massive fire

अस्पताल में लगी आग, 200 मरीजों को निकाला गया

13/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version