• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आपके नाम है ये चीजें तो नहीं मिलेगा पीएम आवास, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

Writer D by Writer D
15/11/2022
in राष्ट्रीय, Main Slider, नई दिल्ली
0
PM Awas

PM Awas Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के सभी नागरिकों का अपना घर हो, इसके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) चला रही है. सरकार इस स्कीम के तहत उन लोगों को घर बनाने के लिए पैसे देती है, जिनके पक्के मकान नहीं हैं. मैदानी और पहाड़ी इलाकों में घर बनाने के लिए मिलने वाली राशि में अंतर है. इस स्कीम के तहत मैदानी इलाकों में घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये और पहाड़ी इलाकों में घर बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलते हैं. सरकार ने इस स्कीम के लिए पात्रता तय की है.

इस स्कीम के लिए कौन है पात्र

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का लाभ कौन उठा सकता है? इसको लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल चलते रहते हैं. पीएम आवास परियोजना के अधिकारी राजेश त्रिपाठी बताते हैं कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान आवंटित किए जाते हैं. पीएम आवास योजना का लाभ उन नागरिकों को मिलता है, जिनके पास पक्का मकान न हो. इस स्कीम के तहत जब लाभार्थियों की लिस्ट तैयार होती है, तो आवेदकों की पूरी जांच की जाती है. इस स्कीम का लाभ उन्हें ही मिलता है, जिनके पास मोटर युक्त कोई दुपहिया या तिपहिया वाहन न हो.

सरकारी नौकरी वाले को नहीं मिलेगा लाभ

दुपहिया या तिपहिया वाहन रखने वालों का नाम पीएम आवास योजना में शामिल नहीं किया जाता है. इसके अलावा किसी नागरिक के पास 50 हजार या इससे अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड है तो उसे पीएम आवास नहीं मिलेगा. साथ ही अगर परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है, तो उस परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा. फ्रिज, लैंडलाइन कनेक्शन है या ढाई एकड़ या उससे अधिक खेती की जमीन रखने वाले परिवार को भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा.

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप आवेदन कर चुके हैं,तो लिस्ट में अपना नाम भी आसानी से देख सकते हैं. देशभर में पीएम आवास योजना लागू है. इस स्कीम के तहत आवेदन करने वालों के नाम सरकार चुनकर नई लिस्ट में डाल देती है. लिस्ट शहरी और ग्रमीण दो कैटेगरी में तैयार की जाती है. दोनों को आप आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं.

ग्रामीण लिस्ट ऐसे करें चेक

अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Gramin) की नई लिस्ट देखना चाहते हैं, तो आप इस लिंक पर https://awaassoft.nic.in/netiay/AdvanceSearch.aspx क्लिक कर देख सकते हैं. इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे सर्च मेन्यू में पहुंच जाएंगे. यहां आपको पूछी गई सभी जानकारियां जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक आदि भरना होगा. इसके बाद आप लिस्ट को देख पाएंगे.

ऐसे चेक करें शहरी लिस्ट

सबसे पहले PM Awas Yojana की वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर Menu सेक्शन में जाएं.

इसके बाद Search Beneficiary के अंतर्गत Search By Name को चुनें.

आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा.

इसमें आप अपना 12 अंको का आधार नंबर डालें और और Show के बटन पर क्लिक करें.

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी.

अगर आपका आवेदन स्वीकार किया होगा तो आप अपना नाम देख सकते हैं.

Tags: National newsPM Awas Yojna
Previous Post

अब 30 नवम्बर तक चलेगा नगर सेवा पखवाड़ा

Next Post

रामपुर से असीम रजा लड़ेंगे उपचुनाव, आजम खान ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Next Post
Asim Raza

रामपुर से असीम रजा लड़ेंगे उपचुनाव, आजम खान ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

Dr. Rajendra Pensia

प्लास्टिक और बालों जैसा कूड़ा से गोवंश की हो रही है मृत्यु: डॉ. राजेन्द्र पेंसिया

24/01/2023
Narad Jayanti

नारद जयंती पर जरूर करें इस स्त्रोत का पाठ, बढ़ेगी बुद्धि-समृद्धि

13/05/2025

कोरोना के शुरू होने के बाद ई-गोल्ड की बढ़ी 50 फीसदी मांग

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version