• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फास्टैग के बिना 15 फरवरी से चलाया वाहन, तो भरना होगा दोगुना टोल

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
फास्टैग fastag

फास्टैग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर के टोल प्लाजा पर सोमवार 15 फरवरी से सिर्फ फास्टैग से ही टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। अगर आपके वाहन में फास्टैग नहीं है तो आपको तगड़ा झटका लगेगा। क्योंकि बगैर फास्टैग के वाहनों से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा।

बता दें कि सरकार फास्टैग को लागू करने की समय-सीमा कई बार बढ़ा चुकी है। सरकार ने पहली जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य किया था, लेकिन वाहन मालिकों को थोड़ी राहत देते हुए देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग की डेडलाइन 15 फरवरी तक बढ़ाई गई थी। लेकिन अब बिना किसी छूट के 15 फरवरी से फास्टैग से ही टोल टैक्स भुगतान की व्यवस्था को लागू कर दिया है।

बीजेपी सांसद ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग

ऐसे वसूला जाएगा दोगुना टैक्स

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरधर अरमाने ने 12 फरवरी को एनएचएआई, प्रदेश में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) व सभी राज्यों के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। इस में कहा गया है कि केंद्र सरकार देशभर के टोल प्जाला पर फास्टैग से टोल टैक्स के भुगतान को अनिवार्य करने जा रही है। 80 फीसदी वाहनों में फास्टैग लगाया जा चुका है। इसके अलावा 40,000 प्वांइट आफ सेल (पीओएस) टोल प्लाजा पर वितरित की जा चुकी हैं।

फास्टैग व्यवस्था लागू करने में राज्य सरकारों से सहयोग करने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को लगाने के लिए कहा गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय व एनएचएआई उक्त एजेंसियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा। जिससे बगैर फास्टैग वाहनो के टोल प्जाज की फास्टैग लेन में आने पर दोगुना टैक्स वसूला जा सके।

फास्टैग से आ रहा है 90 फीसदी टोल 

वर्तमान में प्रत्येक टोल प्लाजा पर दोनों दिशा में एक-एक हाईब्रिड लेन है। यानी, उस लेन में फास्टैग के अलावा नकद भी भुगतान किया जा सकता है। फास्टैग लेन में बिना फास्टैग के आने पर दोगुना टैक्स लिए जाने का प्रावधान है।

केंद्रीय मंत्रालय ने 15 फरवरी से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा खत्म करने की घोषणा की है। किसी भी लेन में नकद भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर कोई वाहन बिना फास्टैग के आएगा तो उससे नकदी में दोगुना टोल टैक्स लिया जाएगा।

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल 90 फीसदी तक टोल टैक्स फास्टैग के माध्यम से ही आ रहा है। हालांकि, राजमार्गों पर नियमित रूप से न चलने वाले लोग अभी भी नकद भुगतान कर रहे हैं। इन्हें भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

टोल प्लाजा पर रिचार्ज होंगे फास्टैग

एनएचएआई के यूपी में क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित के मुताबिक हर प्लाजा पर फास्टैग की बिक्री की व्यवस्था की जा चुकी है। फास्टैग रिचार्ज करने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। अगर किसी वाहन का फास्टैग रिचार्ज नहीं है तो वाहन स्वामी या चालक को प्लाजा से 200 मीटर पहले वाहन रोकना होगा। वह बूथ पर आकर अपने फास्टैग को रिचार्ज करवा सकेंगे।

एनएचएआई, आगरा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण यादव ने बताया कि कभी-कभी रिचार्ज होने पर फास्टैग को एक्टिव होने में थोड़ा समय लग जाता है। इसलिए यह भी व्यवस्था होगी कि वह वाहन टोल प्लाजा को क्रॉस कर जाए और अगले टोल पर पिछला बकाया भी कट जाएगा।

Tags: auto News in Hindiautomobileautomobile newscontactless paymentsFastagfastag agrafastag applyfastag buyfastag compulsory datefastag deadlinefastag deadline datefastag deadline extendsfastag indiafastag india onlinefastag india online applyFastag mandatoryfastag mandatory datefastag mandatory date 2021fastag mandatory date in indiafastag mandatory from 2021fastag mandatory from feb 2021fastag mandatory in hindiFastag mandatory last datefastag mandatory newsfastag numbersfastag onlinefastag purchase methodfastag rechargefastag recharge onlinefastag transactionfastag transaction increasedfastag usefastag ट्रांजैक्शनfastag ट्रांजैक्शन बढ़ोतरीfrom when is fastag mandatorygaadi meri saathihow to buy fastagLatest auto Newslatest auto news hindiLatest Auto News Updateslatest automobile newsministry of highwaysNational Electronic Toll Collectionnational payments corporation of indianetc fastagnhainhai fastagNitin GadkariNPCIpos machinetoll boothtoll collectionup news in hindiwhere to buy fastagzindagi jaari haiएनईटीसीएनपीसीआईनेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडियाफास्टैग
Previous Post

आठ बच्चों की मां ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी संग गिरफ्तार

Next Post

CM योगी कल जाएंगे वृन्दावन, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

CM योगी कल जाएंगे वृन्दावन, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Major Dhyanchand Sports University

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

25/04/2026
अमेरिका में भी टिक-टॉक बैन Tick-tok ban in America to

अब अमेरिका में भी टिक-टॉक बैन , आधिकारिक ऐलान 20 सितंबर को

19/09/2020
gauhar khan

Bollywood: रिसेप्‍शन पार्टी में ‘झल्‍ला-वल्‍लाह’ पर जमकर नाचीं दुल्‍हन गौहर खान

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version