• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एकजुट होकर वोट किया तो प्रदेश में अगला उपमुख्यमंत्री मुसलमान होगा: ओवैसी

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बनने वाली सरकार में किसी मुसलमान को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने का दावा करते हुये रविवार को कहा कि इस सूबे की 100 सीटों पर उनकी पार्टी के चुनाव लड़ने का मकसद मुसलमानों को सत्ता में उनका हक दिलाना है।

ओवैसी ने कानपुर के जीआईसी ग्राउंड में एआईएमआईएम की जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश के 19 फीसदी मुस्लिम मतदाता इस बार अगर एकजुट होकर वोट करेगा तो प्रदेश में अगला उपमुख्यमंत्री मुसलमान ही होगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अब किसी सियासी जमात का वोटबैंक बनने के बजाय सूबे में अपनी कौम की लीडरशिप तैयार करने का वक्त आ गया है।

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सियासत में हर समाज ने अपनी लीडरशिप बनाई है। उन्होंने कहा कि महज नौ फीसदी की आबादी वाले यादवों ने मुलायम सिंह यादव को और आठ फीसदी आबादी वाले जाटवों ने मायावती कई मर्तबा मुख्यमंत्री बना दिया।

ओवैसी ने कहा कि सूबे में सभी जाति के नेता हैं लेकिन मुसलमानों का अपना कोई नेता नहीं है, जबकि आबादी में मुसलमान 19 फीसदी है। इसके बावजूद आजादी के बाद यहां एक भी मुसलमान मुख्यमंत्री नहीं बना। ओवैसी ने कहा, “हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि बचीं सीटें हम अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे।”

भारत में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या हुई 38

ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद से मुसलमान कुछ दलों का वोट बैंक बने रहे पर बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि कानपुर के एक गुप्ता व्यापारी की गोरखपुर में मरता है तो अखिलेश 21 लाख रुपये देते हैं। लेकिन कासगंज के युवक की थाने में मौत हुई तो उसे पैसा तो दूर मृतक के परिवार से मिलने एक भी सेकुलरवादी सूरमा नहीं पहुंचा।

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पानी की कीमत है,लेकिन मुसलमानों के खून की कीमत नहीं है। इसका कारण खुद आप हैं। आप लोगों ने अपना लीडर नहीं चुना, जिसका नतीजा है कि आप आजादी के बाद से पिछड़े रहे।

Tags: #owaisikanpur newsup newsUP Politics
Previous Post

भारत में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या हुई 38

Next Post

40 किलो गांजा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Next Post
arrested

40 किलो गांजा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fake inspector

नकली दरोगा बनकर वसूली करता पीआरडी जवान गिरफ्तार

17/12/2021
Bolero fell

पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो, दो की मौत

18/12/2022

अनिल कपूर का चल रहा है ट्रीटमेंट, फैंस हुए परेशान

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version