• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक से ईएनए चोरी करके अवैध शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ा, सात गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
illegal liqour

illegal liqour

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा करके सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पंजाब के ट्रकों से चोरी किया गया 60 हजार लीटर ईएनए बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शनिवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद मेरठ पुलिस द्वारा अवैध व अपमिश्रित शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली कि जनपद में हाईवे स्थित कुछ ढाबों पर ईएनए के भरे हुए टैंकरों में से चोरी से ईएनए निकाला जाता है तथा उसे अपमिश्रित करके नकली शराब बनाई जाती है। इसके बाद इस शराब को भारी दामों पर ढाबों, होटलों व अन्य स्थानों पर बेचा जाता है। इस पर एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया।

टीम को सूचना मिली कि पंजाब से आए ईएनए से भरे हुए टैंकर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचे तथा ड्राइवरों द्वारा उन्हें कहीं छुपा दिया गया है। इस पर टीम को दोनों टैंकर सरधना रोड पर बैंक कॉलोनी में सुनसान स्थान पर खड़े मिले। टैंकरों में से कुछ व्यक्ति ईएनए चोरी से निकालकर अपमिश्रित शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 03 लोग फरार हो गए। पुलिस ने टैंकों में भरा 60 हजार लीटर ईएनए, 14 कैन ईएनए से भरी हुई, 21 बोतल 02 लीटर वाली, 850 पॉलीथिन भरी हुई, 02 पैंटी तैयार अपमिश्रित शराब दिलदार ब्रांड सिंभावली डिस्टलरी, 15 किलो यूरिया एवं 600 रैपर दिलदार ब्रांड ढक्कन खाली बोतल बरामद की गई।

पकड़े गए लोगों ने बताया कि ईएनए के टैंकरों से चोरी से ईएनए निकाल लेते हैं। उसे डिमांड के अनुसार जगह-जगह बेच देते हैं तथा इसको मिलावट करके नकली शराब बना लेते हैं। टैंकर ड्राईवर पंजाब डिस्टलरी के कर्मचारियों की मिलीभगत से अधिक मात्रा में टैंकर में ईएनए भरकर लाते थे। डिस्टलरी कर्मचारियों द्वारा सील नहीं लगाई जाती थी बल्कि टैंकर ड्राईवरों के हाथ में दे दी जाती थी। जिससे टैंकर ड्राईवरों द्वारा बडी आसानी से ईएनऐ बाहर होटल व ढाबों पर बेच दिया जाता था और बाद में सील लगा दी जाती थी। बरामद टैंकर मधु ट्रांसपोर्ट कंपनी के हैं और यह टैंकर ईबीडीएल बनूर पंजाब एवं किडी नंगल कम्पनी गुरदासपुर एवं पायोनियर कम्पनी पठानकोट कंपनी से ईएनए भरकर लाते हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान टैंकर चालक जाहिर व नौशाद निवासी जौला मुजफ्फरनगर, विक्रम निवासी डेरीवाल किरनकुंडा जिला गुरदासपुर पंजाब, राकेश सिंह निवासी गांव नगवा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, कपिल व बबलू निवासी रुहासा थाना दौराला मेरठ, दीपक निवासी  रैदासपुरी थाना दौराला मेरठ के रूप में हुई।

Previous Post

भारतीय कंपनी Moto G Stylus 5G का डिज़ाइन हुआ लीक

Next Post

तीन बहनों को बंधक बनाकर दुराचार मामला, एएसपी मामले की जांच में जुटे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Rape

तीन बहनों को बंधक बनाकर दुराचार मामला, एएसपी मामले की जांच में जुटे

यह भी पढ़ें

Paush Maas

इस दिन से शुरू हो रहा पौष माह, जानें क्या करें और क्या नहीं?

25/11/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026

सचिवालय से पूरे प्रदेश को ऊर्जा मिलती है : सीएम पुष्कर

06/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version