• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IMA ने बाबा रामदेव को भेजा लीगल नोटिस, कहा- पहले अपनी योग्यता बताएं…

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Baba Ramdev

baba ramdev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी को लेकर 25 सवाल जारी किए जाने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तराखंड ने उन्हें लीगल नोटिस जारी किया है। एसोसिएशन ने कहा कि बाबा रामदेव एलोपैथी का ‘ए’ तक नहीं जानते। हम उनके सवालों के जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले वे अपनी योग्यता तो बताएं। उन्होंने कहा कि अगर बाबा 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा।

आईएमए उत्तराखंड के सचिव डा. अजय खन्ना ने कहा कि वे बाबा रामदेव से आमने-सामने बैठकर सवाल-जवाब करने को तैयार हैं। बाबा रामदेव को एलोपैथी के बारे में रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। इसके बावजूद वे पैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे दिन रात मरीजों की सेवा में जुटे डॉक्टरों का मनोबल गिरा है। बाबा रामदेव हमेशा से बीमारियों और उनके इलाज को लेकर अवैज्ञानिक दावे करते रहे हैं। वे कैंसर का इलाज करने का दावा करते हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें इस खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

योगी के चेहरे पर जीवन से संघर्ष कर रही बच्चियों की पीड़ा साफ नजर आयी

डा. खन्ना ने कहा कि रामदेव अपनी दवाएं बेचने के लिए लगातार झूठ फैला रहे हैं। बाबा ने कहा कि उन्होंने हमारे अस्पतालों में अपनी दवाओं का ट्रायल किया है। हमने उनसे पूछा कि उन अस्पतालों के नाम बताएं लेकिन वे नहीं बता पाए, क्योंकि उन्होंने ट्रायल किया ही नहीं। कोरोना के इलाज में जुटे डॉक्टरों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से लोगों में भी बाबा के प्रति गुस्सा है। अपनी दवा बेचने के लिए वे टीवी में टीकाकरण से साइड इफेक्ट होने के विज्ञापन भी जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनके खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई नहीं करेगी तो आईएमए हरिद्वार में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

हमने उनकी पद्धति को लेकर कभी कुछ नहीं कहा

आईएमए सचिव डा. अजय खन्ना ने कहा कि हमने बाबा की पद्धति को लेकर कभी कोई सवाल नहीं उठाए। उनके उत्पादों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। वे अपनी पद्धति और दवाओं को लेकर ही बात करें तो बेहतर रहेगा। बाबा केवल अपने उत्पादों और दवाओं की बिक्री के लिए इस तरह का विवाद पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व उन्हें किडनी की समस्या हो गई थी। किसी ने उन्हें बाबा रामदेव की दवा खाने की सलाह दी। कुछ समय दवा खाने से उनकी किडनी खराब हो गई। डायलिसिस के बाद भी जब कुछ सुधार नहीं हुआ तो उन्हें ट्रांसप्लांट कराना पड़ा। मैक्स अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

बच्‍चों के लिए नहीं बना है वैक्‍सीन, कैसे लगे अखिलेश बताएं : डॉ. शर्मा

डा. अजय खन्ना ने कहा कि बाबा के पास अपनी पैथी के शब्द तक नहीं हैं। जिस थायरॉयड, बीपी, शुगर, वेंटिलेटर की बाबा बात कर रहे हैं वे सब एलोपैथी के ही शब्द हैं। बाबा फैटी लीवर सिरोसिस या हाईपरटेंशन की बात तो कर रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि उन्हें इनके बारे में एक शब्द की जानकारी नहीं है।

Tags: Baba RamdevimaIndian Medical Association
Previous Post

बच्‍चों के लिए नहीं बना है वैक्‍सीन, कैसे लगे अखिलेश बताएं : डॉ. शर्मा

Next Post

सुबोध जायसवाल बने CBI के नए डायरेक्टर, दो साल का होगा कार्यकाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Subodh Jaiswal

सुबोध जायसवाल बने CBI के नए डायरेक्टर, दो साल का होगा कार्यकाल

यह भी पढ़ें

Mrityu Panchak

इस दिन से शुरू होने जा रहे हैं पंचक, इन नियमों का करें पालन

28/03/2024
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर चरणामृत बनाने का ये है सही तरीका

11/08/2020
Governor

हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक व समाज अहम: राज्यपाल

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version