• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट फोरम की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी में डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट फोरम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में यूट्यूबर्स, ब्लॉगर्स और न्यूज़ वेबसाइट के संचालक और उनमें कार्यरत पत्रकारों ने अपने विचार रखे। बैठक में डिजिटल मीडिया कॉन्क्लेव के आयोजन के संबंध में भी चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए फोरम के अध्यक्ष अनुराग यादव ने कहा कि न केवल पत्रकारिता बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि डिजिटल मीडिया चैनलों के संचालक अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज डिजिटल मीडिया चैनलों को तीन प्रमुख समस्याओं से जूझना पड़ रहा है- आर्थिक, तकनीकी और कानूनी।

पहली समस्या आर्थिक है, ज्यादातर डिजिटल मीडिया चैनलों को रेवेन्यू कहां से आए, इसके बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। जबकि स्थिति यह है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तुलना में कई गुना अधिक डिजिटल मीडिया पर विज्ञापन की ग्रोथ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि दूसरा कठिन पक्ष तकनीकी है।

डिजिटल मीडिया से जुड़े ज्यादातर लोग प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। इसलिए उन्हें तकनीकी पक्ष की पूरी जानकारी नहीं है। तकनीकी जानकारी न होने से वह अपनी खबरों को ज्यादा अच्छे तरीके से प्रेजेंट कर पाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा पाने के आसान तरीकों से वाकिफ नहीं हैं।

उत्तराखंड का विकास, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है : मोदी

इसी के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्य करने वाले लोगों के लिए कानूनी पक्ष भी बहुत महत्वपूर्ण है, यह तीसरा और अंतिम पक्ष है। आजकल वेब पोर्टल पर काम करने वाले पत्रकारों को किसी भी खबर पर पुलिस या किसी अन्य डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस मिलना आम बात हो गई है। कई घटनाओं में तो डिजिटल जर्नलिस्टों को जेल भी जाना पड़ा है । इसका एक बड़ा कारण इस क्षेत्र के कानूनी पक्ष की पर्याप्त जानकारी न होना है। इसी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए ही डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट फोरम की स्थापना की गई है।

फोरम के उपाध्यक्ष हेमंत पांडेय ने सरकारी विज्ञापनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वर्तमान सरकार ने वेब पोर्टल के लिए विज्ञापन देना शुरू कर दिया है। जिससे वेब पोर्टल संचालकों को बड़ी मदद मिल रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए फोरम के सदस्य और Newsi7.com के संपादक पराग कमठान ने 22 दिसंबर को होने वाले डिजिटल मीडिया कॉन्क्लेव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे फोरम के उपाध्यक्ष काशी प्रसाद ने संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त द भारत टीवी डॉट कॉम के डॉ. पंकज कुमार, 24 घंटे ऑनलाइन डॉट कॉम के संचालक रोहित सिंह, समाचार भारती के संचालक मनीष गुप्ता, अयोध्या darpan.com के संचालक अभिषेक सिंह, सूर्योदय bharat.com के संचालक डॉ अशोक कुमार, starexpress.com के संचालक नरेंद्र कुमार, सरकार today.com के संचालक सभी हैदर, यूपी न्यूज़ सिर्फ सच डॉट कॉम के संचालक अनिल सैनी, न्यूज85.in की सब एडिटर नीति वर्मा, यूपी 75 डॉट कॉम के संचालक अरविंद सिंह आदि ने भी प्रमुख रूप से अपने विचार रखे।

Tags: Digital media conclaveLucknow Newsprint mediaup news
Previous Post

उत्तराखंड का विकास, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है : मोदी

Next Post

प्रत्येक स्तर पर सरकार खड़ी है गरीबों के साथ : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Next Post

प्रत्येक स्तर पर सरकार खड़ी है गरीबों के साथ : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

omar abdullah

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, कई इलाकों में स्कूल बंद

09/05/2025
Corona

यूपी में कोरोना के 32,993 नए मामले आए, 265 मरीजों की मौत

27/04/2021
मुनव्वर राणा Munawar Rana

मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version