• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी और कश्मीरी नेताओं के साथ आज अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
meeting with pm modi

meeting with pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार और कश्मीरी नेताओं के बीच पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कश्मीरी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।

अधिकतर नेता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कश्मीर में हाईस्पीड इंटरनेट सेवाओं के बंद रखे जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित होने जा रही बैठक पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों व पूर्व उप मुख्यमंत्रियों सहित आठ दलों के 14 नेताओं को बैठक का न्योता भेजा गया। इनमें गुपकार गठबंधन के नेता भी शामिल हैं।

गुलाम नबी आजाद, फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, कविंद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, रविंद्र रैना, ताराचंद, मुजफ्फर बेग, सज्जाद लोन, भीम सिंह, एमवाई तारागामी, अल्ताफ बुखारी जैसे नेता बैठक का हिस्सा होंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लंबे अंतराल में इनमें से कई नेताओं की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होगी। कई नेता इस दौरान नजरबंद रहे।

दुकानदार के बेटे ने जेल में रहकर रचा खेल, Paytm से पैसे लेकर बंदियों को दिया……

केंद्र सरकार की तरफ से की गयी इस पहल को राज्य के मौजूदा हालात में काफी अहम माना जा रहा है। इसके लिए कोई एजेंडा नहीं रखा गया है लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के विकास सहित राज्य के परिसीमन और अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर सकती है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए इन नेताओं से विचार-विमर्श भी हो सकता है। हालांकि महबूबा मुफ्ती सहित कई दूसरे कश्मीरी नेता राज्य में अनुच्छेद 370 की दोबारा बहाली सहित दूसरी मांगें बैठक में रख सकते हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक से पूर्व तैयारियां कर इन नेताओं को निमंत्रण भेजा। थोड़ी हिचकिचाहट के साथ सभी दलों के नेताओं ने इसे स्वीकार कर लिया। इस अहम बैठक को लेकर देश के साथ-साथ सीमा पार भी काफी चर्चाएं हो रही हैं।

Tags: article 370delhi newsgupkar leaderJammu-Kashmir newsmeeting with pm modiNational news
Previous Post

Twitter के MD आज होंगे थाने में हाजिर, इन सवालों का देंगे जवाब

Next Post

चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- मंत्रालय का नाम बदलकर ‘श्रम और मेल-रोजगार मंत्रालय’ हो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
P Chidambaram

चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- मंत्रालय का नाम बदलकर 'श्रम और मेल-रोजगार मंत्रालय' हो

यह भी पढ़ें

लड़कियों में UPSC टॉपर सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा से मिलिए

04/08/2020
श्याम बिहारी मिश्रा

मंडी के भीतर 2.5% शुल्क, इससे तो व्यापार खत्म हो जाएगा : शैलेंद्र शर्मा

23/09/2020
Road Accident

मजदूरों से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंदा, छह लोगों की मौत

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version