• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ व मेरठ में कोरोना रिकवरी दर को बेहतर बनाएं : सीएम योगी

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मद्देनजर त्यौहारों पर पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही लखनऊ व मेरठ में कोरोना रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ और मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरती जाए। सभी मेडिकल काॅलेजों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इमरजेंसी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए वर्तमान में ‘मिशन शक्ति’ अभियान संचालित है। इसके दृष्टिगत पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरती जाए। इस सम्बन्ध में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

श्री योगी ने प्रत्येक विभाग को अपना रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्लान की भांति सभी विभागों द्वारा रोजगार प्लान भी बनाया जाए। उन्होंने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को रोजगार की व्यापक सम्भावनाओं की दृष्टि से साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिये हैं।

बॉलीवुड को बड़ा झटका : अभिनेता आसिफ बसरा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को सर्दी से पूर्व स्वेटर का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रैन बसेरों के संचालन में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को एमएसपी का लाभ प्राप्त हो। पराली जलाने पर रोक के लिए जागरूकता का निरन्तर प्रसार किया जाए। गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखा जाए। उन्होंने पेयजल टंकियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

तेजस्वी को अभी भी बिहार सरकार बनने की उम्मीद, जानें कहां से है उम्मीद?

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiImprove corona recovery rateLucknowMeerutकोवि़ड-19मेरठलखनऊसीएम योगी
Previous Post

सीएम योगी ने 1438  जूनियर इंजीनियरों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Next Post

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 4 करोड़ खुराक की तैयार

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Corona Vaccine

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 4 करोड़ खुराक की तैयार

यह भी पढ़ें

'Bachchan Pandey'

दर्शकों ने फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को रिलीज होने से रोका

21/03/2022
Paush Amavasya

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें महत्व

19/02/2026
mobile services prices

अगले छह माह में बढ़ सकता है मोबाइल सेवा शुल्क : सुनील भारती मित्तल

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version