• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोबेल शांति अवार्ड रेस में शामिल हुए इमरान खान, भ्रष्टाचार मामले में जेल में हैं बंद

Writer D by Writer D
31/03/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके संघर्षों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पिछले साल दिसंबर में स्थापित एक एडवोकेसी ग्रुप पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्य, जो नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी Partiet Sentrum से भी जुड़े हैं, ने इमरान खान के नामांकन का ऐलान किया।

Partiet Sentrum ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “हमें Partiet Sentrum की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान vको पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके काम को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।”

2019 में भी नोबेल के लिए हुए थे नामित

इससे पहले साल 2019 में भी इमरान खान (Imran Khan) को दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनकी कोशिशों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल, नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी को सैकड़ों नामांकन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद वे 8 महीने की लंबी प्रक्रिया के जरिए विजेता का चुनाव करते हैं।

इमरान खान की नहीं थम रही मुश्किलें, अब पार्टी ऑफिस पर चला बुलडोजर

इमरान खान (Imran Khan) , पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक हैं। फिलहाल वह भ्रष्टाचार के कई मामलों में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

इमरान खान (Imran Khan) पर चल रहे कई केस

इस साल की शुरुआत में जनवरी में, इमरान खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यह चौथा बड़ा मामला था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को दोषी ठहराया गया है।

इसके अलावा उन पर सरकारी गिफ्ट बेचने, सरकार से जुड़े सीक्रेट्स को लीक करने और गैरकानूनी विवाह से संबंधित 3 मामलों की सजाओं को कोर्ट ने या तो पलट दिया या फिर निलंबित कर दिया।

इमरान खान अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव खोने के बाद सत्ता से बेदखल हो गए थे। हालांकि वह अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार करते हैं और इन सब मामलों को राजनीति से प्रेरित बताते हैं।

Tags: imran khanNobel Peace PricePakistan News
Previous Post

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति माटी सम्मान से हुई अलंकृत

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

यह भी पढ़ें

champat rai

चंपत राय के खिलाफ इस मंदिर की खरीद फरोख्त को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा

15/07/2021
aloe vera

फेस पर इस तरह करें एलोवीरा का इस्तेमाल, रिजल्ट कर देगा हैरान

27/10/2025

डीजल की बढ़ी कीमत पर 2 दिन बाद लगी ब्रेक, जानें आज की कीमत

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version