• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2015 में काशी के साधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर अखिलेश ने मांगी माफी

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2015 में काशी में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में साधुओं पर लाठीचार्ज को लेकर माफी​ मांग ली है। उन्होंने कहा है कि आगे से ऐसी गलती नहीं करूंगा।

उस समय लाठीचार्ज के शिकार हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को बताया कि रविवार को हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश यादव ने भेंट की। इस भेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अविमुक्तेश्वरानंद व अखिलेश पर लोगों ने टिप्पणी की।

लोगों ने कहा कि जिसने लाठी साधुओं पर लाठी चलवाया, उसी से भेंट-मुलाकात चल रही है। साधुओं पर बरसाई गईं लाठियों को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर ​अपनी व अखिलेश की आलोचना होते देख अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को बयान जारी किया है। फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि जब वे (अखिलेश) हमारे पास आये तो हम कुछ बोलते कि उसके पहले ही उन्होंने कहा कि ‘शरणागत हूं’। शरणागत की रक्षा करना ही धर्म है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं की पहल पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज का दर्शन करने हरिद्वार कुम्भ में आए थे। शंकराचार्य शिविर में आने पर ‘आगत का स्वागत’ सिद्धान्त के अनुसार शिविर के व्यवस्थापकों द्वारा सबकी तरह उनका भी स्वागत किया गया।

संदिग्ध हालात में सिपाही ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

उन्होंने कहा कि शरणागत की रक्षा ही धर्म है। यह सोचकर फिर हमने उनसे पुराने सन्दर्भ में कुछ न कहा और कुशल क्षेम पूछकर उन्हें श्री शंकराचार्य जी के पास ले गये। उन्होंने बताया कि अखिलेश ने पूर्व की गलती भविष्य में न होने का वचन दिया। ​अखिलेश ने कहा कि जो गलती हमसे पूर्व में हुई, अब वह भविष्य में नहीं होगी। उन्होंने माफी मांगी है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है। अपनी गलती को मानकर सुधार के लिये तत्पर होना महत्वपूर्ण है। श्री अखिलेश यादव ने यह जज्बा दिखाया है इसलिये हम उन्हें अब पुरानी बातें भूलकर नई ऊर्जा के साथ देश समाज की सेवा में लगने को कहते हैं। आशा है कि अब कभी उनके सत्ता में रहते हमारे देवविग्रहों और उनके प्रति आस्था रखने वालों की श्रद्धा का अवमान नहीं होगा।

कोरोना मरीजों को राहत, कानपुर का पहला निजी अस्पताल ‘जीटीबी’ बना कोविड सेन्टर  

बता दें कि काशी स्थित गोदौलिया चौराहा पर 2015 में गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद अड़े रहे। गुस्साए प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर जमकर लाठी बरसाई थी। पुलिस ने साधुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बेरहमी से पीटे गए साधु-संतों के मामले पर उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने रहे।

Tags: akhilesh yadavswami avimukteshwaranandup newsUttrakhand News
Previous Post

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने लाल रंग की ड्रेस में ढाया कहर

Next Post

स्मार्ट ऐप पर मिलती हैं पोस्ट ऑफिस की ढेरों सुविधाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
smart app

स्मार्ट ऐप पर मिलती हैं पोस्ट ऑफिस की ढेरों सुविधाएं

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जोशीमठ पुनर्वास के लिए 1,700 करोड़ रुपये मंजूर, CM धामी ने गृह मंत्री का जताया आभार

04/05/2025
Mukhtar Ansari Ambulance case

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, एंबुलेंस मामले में तय हुए आरोप

23/06/2023

10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये घटा

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version