• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांके बिहारी मंदिर में चरणामृत समझकर पीते रहे ये चीज, सच्चाई सामने आते ही…

Writer D by Writer D
04/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Banke Bihari temple

Banke Bihari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मंदिर में लगे पत्थर के हाथी के मुंह से गिर रहे पानी को गिलास में लेकर पी रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि ये भगवान का चरणामृत है। ये सब उन्हीं की कृपा है जो यहां से चरणामृत गिर रहा है।

इस वीडियो को लेकर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के सेवायत आशीष गोस्वामी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर के पीछे जो दो हाथी बने हुए हैं, वहां से जल टपकता है। लोग उसे चरणामृत समझकर स्वीकार कर लेते हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि ये चरणामृत नहीं है। ये मंदिर की सफाई और एसी से निकलने वाला जल है। इसको लेकर गलतफहमी फैलाई जा रही है।

चरणामृत पुजारी श्रद्धालुओं को देते हैं: मंदिर के सेवायत

उन्होंने कहा, मैं श्रद्धालुओं से कहना चाहूंगा कि बिहारी जी महाराज (Banke Bihari Temple) के स्नान का जल जिसे हम सभी लोग चरणामृत के नाम से जानते हैं इतना सहज नहीं है कि वह नाली के माध्यम से गिरे और बाद में लोगों के पैरों तक पहुंचे। बिहारी जी के स्नान का जो जल है वह मंदिर के अंदर पुजारी भक्तों की अंजलि में देते हैं। तुलसी दल के साथ जो भक्त श्रद्धालु अपनी सुबह की शुरुआत बिहारी जी के चरणों से करते हैं। वो अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए बिहारीजी का जल लेकर जाते हैं।

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने सतर्कता से बची जान

बांके बिहारी (Banke Bihari Temple) के सेवायत ने बताया कि जो जल पत्थर के हाथी के मुख से गिर रहा है, वो मंदिर के गर्भगृह में लगे एसी का है। वहीं से यह पानी गिरता है और मंदिर के पीछे जाता है। कई बार श्रद्धालुओं से मंदिर का जल समझकर पी लेते हैं, लेकिन यह एसी का ही पानी है।

मंदिर में से आ रहा है तो यह भगवान का चरणों का जल है: श्रद्धालु

इस जल का आचमन ले रहे श्रद्धालुओं से जब बात की गई तो उन्हें बताया गया कि यह जल मंदिर की साफ सफाई का है तो श्रद्धालु कहने लगे देखिए हमारे लिए यह भगवान के मंदिर में से आ रहा है तो यह भगवान का चरणों का जल है अब साफ सफाई का है, यह तो हमें मालूम नहीं है।

Tags: Banke Bihari Templemathura news
Previous Post

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने सतर्कता से बची जान

Next Post

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव टला, 13 नवंबर की जगह अब इस दिन होगा मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
By-Elections

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव टला, 13 नवंबर की जगह अब इस दिन होगा मतदान

यह भी पढ़ें

Caste Based Rallies

यूपी में अब ब्राह्मण, बनिया और दलितवादी रैलियां बैन, योगी सरकार ने दिया आदेश

22/09/2025
OLA Electric

OLA Electric की बढ़ी मुश्किलें, 32वें सीनियर अफसर ने भी कंपनी को कहा बाय-बाय

05/07/2022
200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी, Realme ने भारत में लॉन्च किया ये धाकड़ फोन

200MP कैमरा वाला Realme स्मार्टफोन लॉन्च, बैटरी भी जबरदस्त

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version