• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिन-दहाड़े बदमाशों ने वृद्घ से रुपयों से भरा बैग लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
loot

loot

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तालकटोरा इलाके में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों दिन-दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक से पैसा निकलाकर बेटे के साथ लौट रहे रिटायर्ड वाणिज्य कर विभाग के कर्मी से रुपयों से भरा छीन लिया और फर्राटा भरते हुए गाड़ी से फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि बैग में 42 हजार रुपये नगद थे। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी तालकटोरा ने बताया कि एफ ब्लाक निवासी हृदय नारायण वर्मा कर विभाग से सेवानिवृत्त हैं। गुरूवार दोपहर वह अपने बेटे राजेश के साथ बाइक से ऐशबाग मिल एरिया रोड पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा गए थे। बैंक से वृद्घ रुपये निकालकर बाइक से अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान मीना बेकरी चौराहा और मंगलम ज्वैलर्स के बीच उनके पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए। वृद्घ कुछ समझ पाता इसके पहले ही बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने उन पर झपट्टा मार दिया। बदमाश ने वृद्घ के हांथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग हांथ लगते ही दोनों ही बदमाश जलसंस्थान की ओर बाइक से फर्राटा भरते हुए भागने लगे।

पीडि़त और उसका पुत्र पीछे से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और राहगीर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से नदारत हो चुके थे। राजेश ने आनन-फानन में पुलिस कण्ट्रोल रूम 112 में वारदात की सूचना दे दी। दिन-दहाड़े हुई लूट की वारदात से स्थानीय पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर तालकटोरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस पीडि़तों को लेकर एसबीआई बैंक की शाखा पहुंच गई। पीडि़तों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त के अनुसार बैग में 42 हजार रुपये नगद थे।

एक लुटेरा हेल्मेट व दूसरा पहने है मास्क

पुलिस ने लुटेरों की शिनाख्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। पुलिस ने एसबीआई बैंक शाखा से लेकर घटना स्थल तक लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बर्गर प्वांइट रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार लुटेरे दिखाई दिए हैं। गाड़ी चालक लुटेरा हेल्मेट पहने हुए है, जबकि पिछली सीट पर बैठा लुटेरा मास्क पहने हुए हैं।

रेकी कर दिया गया वारदता को अंजाम

थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों ने रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे बैंक से ही वृद्घ की रेकी कर रहे थे। कयास यह भी लगाई जा रही है कि बदमाशों ने बैंक के अन्दर रह कर वृद्घ की गतिविधियों को आंका है। उन्हें मालूम था कि बैग में हजारों रुपये लेकर वृद्घ लौटेगा। लुटेरे बैंक के बाहर ही वृद्घ की रेकी कर रहे थे। मीना बेकरी के पास सही मौका देखकर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

राजधानी के कैप्टन राहुल झा को मिला गैंलेट्री अवार्ड, बंधाई देने वालो का लगा तांता

Next Post

Farmer Protest: टिकैत के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर फिर से जुटने लगे किसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
farmer protest

Farmer Protest: टिकैत के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर फिर से जुटने लगे किसान

यह भी पढ़ें

JP Nadda

जेपी नड्डा ने कहा- कोरोना संकट में बीजेपी कार्यकर्ता दिन-रात देश के साथ खड़ा है

16/05/2021

दो कमांडो के साथ CM योगी के कार्यक्रम में शामिल हुए ‘छोटा योगी’

22/09/2021
jollygrant airport

आसमान से बरसी आफत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version