• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम-मिजोरम सीमा विवाद: कांग्रेस ने 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई, सोनिया गांधी को सौंपेगी रिपोर्ट

Desk by Desk
27/07/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी. असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को हिंसक हो गया। दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हुई। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलीं, मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई। हिंसा के बाद तनाव के बीच असम और मिजोरम के बीच विवादित बॉर्डर पर CRPF तैनात की गई हैं।

कांग्रेस ने 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई
कांग्रेस ने 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई

इस बीच कांग्रेस ने सीमा विवाद पर हुई हिंसक झड़प के मामले में 7 मेंबर्स की कमेटी बना दी है। कमेटी मामले की रिपोर्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेगी। कमेटी में सांसद गौरव गोगोई को भी शामिल किया गया है।

अखिलेश यादव के नाम पर ट्वीट हुआ फर्जी बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि फायरिंग में असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई है। कछार जिले के SP वैभव निंबालकर चंद्रकार भी घायल हुए हैं। उनके पैर में गोली लगी है और वे ICU में हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

अतिक्रमण हटाने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच ये विवाद शुरू हुआ। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और दोनों तरफ से लाठी, पत्थर से हमला शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में असम का दौरा किया था। उनके दौरे के दो दिन बाद यह हिंसा हुई है।

कर्नाटक के नए CM  की कवायद तेज, मुख्यमंत्री चुनने के लिए बेंगलुरु जा रहे अरुण सिंह

49 साल पुराना है विवाद

मिजोरम 1972 में केंद्रशासित प्रदेश और 1987 में एक राज्‍य के रूप में अस्तित्‍व में आया। तब से ही मिजोरम का असम के साथ सीमा विवाद चल रहा है। असम के बराक घाटी के जिले कछार, करीमगंज और हैलाकांडीए मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164 किलोमीटर लंबी बॉर्डर साझा करते हैं।

पहले असम के कछार जिले में जिस इलाके को लुशाई हिल्‍स के नाम से जाना जाता था, उसे ही मिजोरम का दर्जा दे दिया गया।

1933 की अधिसूचना के जरिए लुशाई हिल्‍स और मणिपुर का सीमांकन किया गया था।

मिजोरम का ऐसा मानना है कि यह सीमांकन 1875 की अधिसूचना पर आधारित होना चाहिए।

मिजो नेताओं का कहना है कि 1933 में मिजो समाज से सलाह नहीं ली गई थी। इसलिए वे लोग इस अधिसूचना के खिलाफ है।

दूसरी ओर असम सरकार 1933 की अधिसूचना का ही पालन करती है।

असम-मिजोरम सीमा विवाद: हिंसा में असम पुलिस के 6 जवान शहीद, बॉर्डर पर CRPF तैनात

असम के CM ने मिजोरम पुलिस का जश्न मनाते वीडियो ट्वीट किया

इस बीच, मामले में एक और नया विवाद जुड़ गया है। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में मिजोरम पुलिस के जवानों को जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। वे स्थानीय लोगों से हाथ मिला रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

After killing 5 Assam police personnel and injuring many , this is how Mizoram police and goons are celebrating.- sad and horrific pic.twitter.com/fBwvGIOQWr

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 26, 2021

पिता का शव लिए घंटों बैठी रही बेटी, ‘कबीर’ ने कराया अंतिम संस्कार

कांग्रेस ने शाह को बताया जिम्मेदार

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। केंद्र में खुद भाजपा बैठी है। इन राज्यों के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे और लोगों को बेवजह हिंसा में धकेल दिया। यहां सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी बनती है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags: All India Congress CommitteeAssam and Mizoramassam newsassam policeAssam-Mizoram border disputeChief Minister of Assam Himal World SharmacongressJawan Shaheedmizoram newsMizoram Policeअसम और मिजोरम की सीमाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्माअसम पुलिसअसम-मिजोरम सीमा विवादजवान शहीदमिजोरम पुलिस
Previous Post

अखिलेश यादव के नाम पर ट्वीट हुआ फर्जी बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

Next Post

शातिर जालसाजों ने अमेज़न को लगाया लाखों का चूना, गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Cyber Fraud

शातिर जालसाजों ने अमेज़न को लगाया लाखों का चूना, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

06/12/2021
Petrol price

आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानें अपने शहर में तेल के भाव

24/11/2020
Nine judges took oath

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार नौ जजों ने ली एक साथ शपथ

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version