• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरहौं संस्कार में बार बालाओं ने लगाए ठुमके तो चली गोली, दो घायल

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
revolver

revolver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। पुत्र पैदा होने की खुशी में हो रहे, बरहौं संस्कार के दौरान बार बालाओं का डांस कराया गया। डांस के दौरान जब फिल्मी गानों पर ठुमके लगे तो लोग जोश में फायरिंग करने लगे जिससे दो लोगों को गोली लग गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जबरापुर में गुरुवार को रात में हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अतर्रा ने बताया कि जबरापुर गांव निवासी राजेश पटेल ने बेटे के जन्म के बाद गुरुवार को बरहौं संस्कार का आयोजन किया था। जिसमें डांस करने के लिए लड़कियों को भी बुलाया गया था जो फिल्मी गानों पर नृत्य कर रही थी और उनके साथ लड़के भी डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की जिससे दो लोगों को गोली लग गई। इनमें एक मुखियन पुरवा निवासी 30 वर्षीय संतराम के अलावा राजेश पटेल का बहनोई शारदा पटेल निवासी ग्राम सिमरिया जनपद चित्रकूट शामिल है। दोनों के गोली लगने से कार्यक्रम के दौरान अफरा तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।पुलिस पुलिस के मुताबिक फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताते चलें कि, शासन द्वारा हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है उसके बाद भी वैवाहिक कार्यक्रमों या अन्य खुशी के माहौल में अक्सर हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही है जिसमें अनेक लोगों की गोली लगने से मौत हो जाती है। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरी ओर घटना रात 12 बजे के बाद हुई। उस समय नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था। इसके बाद भी गांव में बार बालाओं का डांस कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।जिससे कोविड-19 के नियमों का भी पालन नहीं हुआ, हालांकि इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतर्रा का कहना है कि समारोह में केवल राजेश पटेल के रिश्तेदार शामिल थे।

Tags: banda crime newsbanda newscrime newsup news
Previous Post

फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Next Post

प्लाट के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
arrested

प्लाट के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोयला खदान

इंडोनेशिया : कोयला खदान में भूस्खलन, 11 खनिकों की मौत

22/10/2020
CM Yogi

यूपी के श्रमिक पूरा करेंगे योगी का संकल्प

02/04/2024

फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखकर इमोशनल हुए सेलेब्स

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version