• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की अखण्डता, विकास व शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. मुखर्जी का अहम योगदान : योगी

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश के विकास, भारत की एकता और अखण्डता तथा शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अहम योगदान है।

श्री योगी ने आज यहां डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्र भक्त एवं महान शिक्षाविद थे। उनकी जयन्ती के पर आज पूरा राष्ट्र देश के प्रति उनके सेवाओं के लिए स्मरण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी भारत की एकता और अखण्डता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने देश की अखण्डता के लिए अन्तिम सांस तक अपनी लड़ाई जारी रखी तथा इसी के लिए अपना बलिदान भी दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डाॅ. मुखर्जी के सपनों को साकार स्वरूप प्रदान करते हुए 05 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज जम्मू और कश्मीर विकास की एक नई उमंग के साथ देश में शान्ति और सौहार्द के एक नये युग की ओर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

CM योगी का बड़ा ऐलान, कांवड यात्रा निकालने की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी देश में सबसे कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में डाॅ0 मुखर्जी ने देश को एक विजन दिया था। उनकी दूरदर्शिता के कारण ही देश में औद्योगिक विकास की गति दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी का देश के विकास, भारत की एकता और अखण्डता तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख योगदान है। उन्हाेंने डाॅ. मुखर्जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के रूप में आज दुनिया के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।

 

इस अवसर पर जलशक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, विधायी और न्याय मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: cm yogiDr. Syama Prasad Mookerjee's birth anniversaryLucknow News
Previous Post

Twitter ने मानी नए नियमों का पालन न करने की बात, HC ने कहा- सरकार एक्शन के लिए स्वतंत्र

Next Post

कल्याण सिंह का हालचाल लेने PGI पहुंचे CM योगी, पूछा- ‘कैसे हैं’ तो मिली प्रतिक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
cm yogi-kalyan singh

कल्याण सिंह का हालचाल लेने PGI पहुंचे CM योगी, पूछा- 'कैसे हैं' तो मिली प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें

Infinix launched Note 10 series, known phone prices and features

Infinix ने लॉन्च की नोट 10 सीरीज, जाने फोन की कीमत और फीचर्स

13/05/2021
tamanna bhatia

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के पेरेंट्स कोरोना पॉजिटिव

27/08/2020
BSP MP Danish Ali

सांसद दानिश अली को मायावती ने पार्टी से किया सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version