• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में भी केजरीवाल ने किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, कही यह बात

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में AAP की सरकार बनने के बाद आम लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। केजरीवाल ने वादा किया कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद पुराने सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे। आप की सरकार लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली देगी। साथ ही किसानों को भी मुफ्त बिजली दी जाएगी।

इसके अलावा सीएम ने कहा कि भगवान ने उत्तराखंड को सब कुछ दिया, लेकिन उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उत्तराखंड में 2 पार्टियां हैं जैसे चक्की के 2 पाटों के बीच दाने पिसते हैं ऐसे ही उत्तराखंड की जनता 20 साल से पिस रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली देने के बारे में एक ट्वीट कर संकेत दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था, ‘दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री है। क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए?’ देहरादून दौरे से पहले सीएम केजरीवाल का यह बयान उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के दिनों में प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी जिस तरह से सक्रिय हुई है, सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद सियासत और गहराने की संभावना है।

देहरादून में जनता से किया वादा

आज देहरादून दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता को बिजली से जुड़ी 4 गारंटी दी। केजरीवाल ने कहा, ‘सत्ताधारी पार्टी के पास CM ही नहीं, इनकी पार्टी ख़ुद कहती है कि हमारा CM खराब, BJP में CM की लड़ाई चल रही है। विपक्ष के पास नेता नहीं है, वो दिल्ली के चक्कर काटने में व्यस्त हैं, ऐसे में उत्तराखंड के विकास के बारे में कौन सोचेगा।’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के बहुत लोग रहते हैं और वो बताते हैं कि दिल्ली में किस तरह विकास हो रहा है। आज मैं खासकर बिजली के क्षेत्र में 4 बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। ये चुनावी जुमला नहीं है।

ढाई करोड़ की देशी-विदेशी शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

AAP की 4 गारंटी

1- जैसे दिल्ली में करके दिखाया वैसे ही उत्तराखंड में हमारी सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी, 300 यूनिट तक हर परिवार को फ्री बिजली मिलेगी।

2- पुराने बिल माफ किए जाएंगे, नए सिरे से शुरुआत होगी।

3- कोई पावर कट नहीं होगा, 24 घन्टे पूरी बिजली देंगे।

4- किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देहरादून में यह भी कहा कि सरकार बनी तो उत्तराखंड में 5 साल तक किसी भी चीज पर एक्स्ट्रा टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा और न ही एक्स्ट्रा लोन लिया जाएगा। उत्तराखंड में AAP की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर भी केजरीवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड के लिए सीएम का फेस होगा। मैं बहुत जल्दी आऊंगा और सीएम फेस की घोषणा करके जाऊंगा।’

Tags: Arvind KejriwalUttrakhand News
Previous Post

ढाई करोड़ की देशी-विदेशी शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई सांसद को पसंद आया योगी मॉडल, कहा- ‘योगी आदित्यनाथ हमें दे दीजिए’

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post

ऑस्ट्रेलियाई सांसद को पसंद आया योगी मॉडल, कहा- 'योगी आदित्यनाथ हमें दे दीजिए'

यह भी पढ़ें

fraud

अजब-गजब : 10 साल बाद पकड़ा गया 76 लाख की ठगी करने वाला शख्स

08/09/2021
Nitish Kumar

‘हमरा 74 है और तू 69 में हैं, हम तो समझे थे कि तू जादे होगा’, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा नीतीश का दिलचस्प अंदाज

15/08/2024
Rashmika_Mandanna_Shahid_Kapoor_Jersey

आखिर क्यों राश्मिका मंदाना ने ठुकरा दी थी शाहिद कपूर की जर्सी

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version