• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैष्णो देवी हादसे में एक ही मोहल्ले के दो घरों का बुझ गया चिराग, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रात 2.30 बजे अचानक भगदड़ मच गई। हम 7 लोग एक साथ थे, सभी ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से पकड़ रखा था, लेकिन भगदड़ मचते ही महेंद्र और नरेंद्र का हाथ छूट गया, वो फिर दोबारा नहीं मिले। हादसे के एक घंटे के बाद रात 3.30 बजे दर्शन करने गए शिवम दीक्षित ने अपने भाई उत्कर्ष को हादसे की जानकारी दी। शिवम ने बताया कि अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और ये हादसा हो गया।

29 दिसंबर को कानपुर से पनकी गंगागंज भाग-2 मोहल्ले के 7 लोग प्रांशु ठाकुर, शिवम दीक्षित, अजय, कल्लू सविता, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कश्यप और राहुल। एक साथ दर्शन करने गए थे। अचानक मची भगदड़ में महेंद्र गौर (26 वर्ष, साला) और नरेंद्र कौशिक (40 वर्ष, जीजा) की मौत हो गई। वे भगदड़ में अपने आपको संभाल नहीं पाए और भीड़ के पैरों तले दबकर उनकी मौत हो गई। मोहल्ले के उत्कर्ष ने बताया कि जीजा नरेंद्र को 1 जनवरी को जन्मदिन होता है। वे हर साल वैष्णो देवी दर्शन करने जाते थे।

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत

महेंद्र पेट्रोल पंप में जॉब करता था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी, इसको लेकर वो काफी खुश भी था। इसीलिए माता के दर्शन करने गया था।

महेंद्र ने जम्मू स्टेशन पर खींची थी आखिरी फोटो।

पेशे से किसान नरेंद्र की करीब 6 साल पहले शादी हुई थी। नरेंद्र बिधनू स्थित काकोरी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी जानकी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र की 4 साल का बेटा निखिल और 3 साल की बेटी जान्हवी है। परिजनों ने खराब आर्थिक हालात को देखते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

नरेंद्र का आज जन्मदिन था।

मृतकों के घर पहुंचे एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि जम्मू से फ्लाइट से दोनों की डेडबॉडी को भेजा जा रहा है। बॉडी कब तक आएगी, इसकी कोई जानकारी दी गई है। फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट में गोरखपुर के मृतक की भी डेडबॉडी भेजी जा रही है

Tags: crime newskanpur newsup newsVaishno Devi accident
Previous Post

बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार दे रही टैबलेट : मुख्यमंत्री पुष्कर

Next Post

जानें भारत में धार्मिक स्थलों में कब-कब हुए हादसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post

जानें भारत में धार्मिक स्थलों में कब-कब हुए हादसे

यह भी पढ़ें

Akeel arrested in case of molesting Australian cricketer.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से छेड़छाड़: पहले भी महिलाओं से की बदसलूकी, ‘लंगड़ाता’ दिखा अकील

26/10/2025
Anupama

 ‘अनुपमा’ ने फिर की बड़ी बेवकूफी, कपाड़िया हाउस में आया तूफान

28/01/2023
Explosion

बागी नेताओं की रैली में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 65 घायल

28/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version