• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवभूमि उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/09/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट राज्य के विकास में आर्थिकी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। इसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई नीतियां बनाई जा रही हैं। राज्य में उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के संबंध में जो भी सुझाव आज प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को आगे की कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा। उद्योग जगत से जुड़े लोगों से समय-समय पर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई गई हैं। जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन पर तात्कालिक रूप से जो कार्य हो सकते हैं, वे कार्य किये जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। निवेश के लिए देवभूमि उत्तराखंड में अनुकूल माहौल है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का आकर्षण तेजी से राज्य में बढ़ा है।

मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में नीतियां निवेश के अनुकूल बनाई जा रही हैं। 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस इन्वेस्टर्स समिट की बैठकें उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी प्रस्तावित हैं। रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा।

इस मौके पर रेरा के अध्यक्ष रबिन्द्र पंवार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव आर।मीनाक्षी सुंदरम, एस।एन।पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी व रियल एस्टेट से जुड़े निवेशक उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

डेंगू व एन्सिफेलाइटिस की रोकथाम के लिए एक्शन मोड में है सरकार

Next Post

IND vs SL: टीम इंडिया के सामने श्रीलंका भी पस्त, जबरदस्त जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Next Post
IND vs SL: Team India in the final of Asia Cup

IND vs SL: टीम इंडिया के सामने श्रीलंका भी पस्त, जबरदस्त जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें

rajsthan ptet

राजस्थान PTET 2020 से बीए बीएड/बीएससी बीएड के 4 वर्षीय कोर्स का काउंसलिंग शेड्यूल जारी

09/10/2020
AK Sharma

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही: एके शर्मा

18/03/2023

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version