• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब सपा MLC पुष्पराज जैन के घर आयकर विभाग का छापा

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
SP MLC Pumpi Jain

SP MLC Pumpi Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज पहुंचने से पहले वहां आयकर विभाग की टीम पहुंच गई है। अखिलेश जिस सपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, उसके घर पर ही सुबह 7 बजे आयकर विभाग के अफसरों की टीम पहुंच गई।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई से सपा भड़क गई है। सपा ने कहा, ‘पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी आयकर ने सपा MLC पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है।’

बीते दिनों डीजीजीआई अहमदाबाद ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान 197 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोना बरामद हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पीयूष जैन का कनेक्शन सपा से जोड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी नेता अपनी रैली में पीयूष जैन के बहाने अखिलेश पर निशाना साध रहे हैं।

अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज जाने वाले हैं। यहां पर वह अपनी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। यानी अखिलेश जब फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी कर रहे थे, तभी आयकर विभाग ने सुबह-सुबह पंपी जैन के ठिकानों पर छापेमारी कर दी।

जिस पीयूष जैन के घर से डीजीजीआई ने 197 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोना बरामद किया था, उसमें और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी में तीन समानताएं हैं। पहला- दोनों जैन हैं, दूसरा- दोनों कन्नौज के एक मोहल्ले में रहते हैं और तीसरा- दोनों इत्र कारोबारी हैं। हालांकि स्थानीय लोग बताते हैं कि पीयूष जैन किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है।

कन्नौज के इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी की गिनती अखिलेश यादव के करीबियों में की जाती है। अखिलेश यादव जब कन्नौज से सांसद बने थे, तभी पंपी उनके संपर्क में आए थे। इसके बाद 2016 फर्रुखाबाद-इटावा सीट से सपा ने पंपी जैन को उतार दिया और वह जीत गए। पंपी जैन की गिनती बड़े इत्र कारोबियों में है।

पंपी जैन ने ही हाल में समाजवादी इत्र को लॉन्च किया था। इस लॉन्चिंग के दौरान सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा था कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी, लेकिन पीयूष जैन के घर पर हुई छापेमारी के बाद समाजवादी इत्र पर बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है और कहा कि समाजवादी की बदबू सामने आ रही है।

Tags: Income Tax Raidkannauj newspushpraj jainsamajwadi itrup news
Previous Post

दाढ़ी बनाने के अलावा भी कई काम आती हैं शेविंग क्रीम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Next Post

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

यह भी पढ़ें

(Battle Games)

5 बैटल गेम्स जिसमे है असली जंग जैसे ग्राफिक्स

26/02/2022
'Sumant' of Ramayana

रामायण के ‘सुमंत’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 वर्ष में ली अंतिम सांस

16/06/2021
Elon Musk

Elon Musk ने भारत के लिए कह दी बड़ी बात, चीन से अमेरिका तक हैरान

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version