• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा MLC पुष्पराज को लेकर कानपुर पहुंची आयकर टीम, भाई के फ्लैट की शुरू हुई जांच

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। समाजवादी इत्र लांच करने वाले सपा के विधानपरिषद सदस्य पुष्पराज जैन “पम्पी” की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। आयकर विभाग की टीम उनको कन्नौज से लेकर सोमवार को कानपुर स्थित उनके छोटे भाई के आवास पर पहुंची, जहां आयकर की टीम लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है।

आयकर विभाग की टीम ने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से छापेमारी शुरू की थी। बीते चार दिन से चल रही जांच एवं कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अफसरों को कोलकाता की बोगस कंपनियों के जरिये 10 करोड़ रुपये की इंट्री और इतनी ही धनराशि की फर्जी खरीद की बिलिंग के प्रमाण मिले हैं। इन दस्तावेजों को लेकर सपा एमएलसी ने रात को अपने शुभचिंतकों से कहा कि ‘टेंशन न लें, सबकुछ ठीक है।’ सपा एमएलसी को यह बात कहे हुए कुछ ही समय हुआ था कि सोमवार की सुबह होते ही आयकर की टीम एक्शन में आई और उन्हें सुरक्षा के बीच कन्नौज से लेकर कानपुर पहुंची।

आयकर की टीम सुरक्षा के बीच पुष्पराज जैन को लेकर उनके छोटे भाई अतुल जैन के पार्वती बंगला रोड स्थित रतन प्रेसीडेंसी के अपार्टमेंट नम्बर 503 में पहुंची। टीम ने उनके छोटे भाई के फ्लैट में जांच शुरू की और इस दौरान किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया गया। हालांकि सपा एमएलसी के चेहरे पर इस दौरान कार्रवाई को लेकर कोई खौफ नहीं था, बल्कि वह आराम से अपार्टमेंट परिसर में टीम के अफसरों से बातचीत करता रहा। बताया जा रहा है कि फ्लैट में जांच के साथ ही आयकर की टीम उन्हें लेकर कैनाल रोड स्थित फर्म पर भी जांच के लिए ले जा सकती है। वहीं फ्लैट में आयकर टीम की जांच के दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों में घबराहट का माहौल है।

तालिबान की नशे पर बड़ी कार्रवाई, नाले में बहाई तीन हजार लीटर शराब

कन्नौज शहर के बड़े कारोबारी पुष्पराज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2016 में वह सपा से इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी बने। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके पिता सवाई लाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। पुष्पराज का इत्र का कारोबार 12 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। हालांकि वर्ष 2016 में चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपये की चल सम्पत्ति और 10.10 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कन्नौज के कॉलेज में ही 12वीं तक पढ़ाई की है। मार्च 2022 में एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जैन के संबंध प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव से भी अच्छे बताए जा रहे हैं।

Tags: Income Tax Raidkannauj newskanpur newspushpraj jainsamajwadi itrup news
Previous Post

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर में घंटी बजाने को मजबूर : जेपी नड्डा

Next Post

‘सवेरा’ योजना को मिले पंख, 6329 बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
Next Post

'सवेरा' योजना को मिले पंख, 6329 बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण

यह भी पढ़ें

Abhishek Prakash

प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर-कर्मचारी भी सीएमओ से लेंगे छुट्टी : लखनऊ डीएम

13/04/2021
Raksha Bandhan

474 साल बाद रक्षा बंधन बन रहे हैं खास संयोग, इस योग में बधेंगी राखी

19/08/2021
Spider Webs

घर में लगे मकड़ी के जाले देते हैं ये बुरा संकेत, होता है बड़ा नुकसान

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version