• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बढ़ी बिजली कटौती, 10-12 घंटे बिजली गुल

Writer D by Writer D
20/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Power Cut

Power Cut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भीषण गर्मी शुरू होते ही यूपी में बिजली कटौती (Power Cut) की मार पड़ने लगी है। पीक समय की मांग और आपूर्ति में 1200 मेगावाट का अंतर है। इसी का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर 10-12 घंटे तक की कटौती हो रही है। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, मई-जून में यूपी की डिमांड 28000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान में यूपी को सभी स्रोतों से 22800 मेगावाट की ही आपूर्ति हो पा रही है, जबकि पीक आवर्स में डिमांड 24000 मेगावाट तक है।

उत्तर प्रदेश के कमोबेश सभी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेंटीग्रेड को पार कर गया है। रोस्टर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। पॉवर कॉर्पोरेशन की दैनिक प्रणाली रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में औसतन 16 घंटे 46 मिनट आपूर्ति हो पा रही है। बुंदेलखंड में भी रोस्टर से आधा घंटा कम आपूर्ति की बात विभागीय रिकॉर्ड में स्वीकार की जा रही है।

हकीकत में प्रदेश के सभी हिस्सों के ग्रामीण इलाकों में इससे कहीं ज्यादा कटौती हो रही है। चंदौली, देवरिया, कौशाम्बी, अम्बेडकरनगर और बरेली समेत तमाम जिलों में यही स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि 10-12 घंटे से ज्यादा बिजली उन्हें ऊपर से ही नहीं मिल पा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई फॉल्ट आने पर मुसीबत और बढ़ जाती है। कई शहरों व कस्बों से भी बीच-बीच में कटौती की शिकायतें आ रही हैं।

रात 8-12 बजे के बीच के पीक आवर्स (अधिकतम मांग वाले घंटों) में मांग 24 हजार मेगावाट तक पहुंच रही है। बुधवार को केंद्रीय पूल से यूपी को 9235 मेगावाट और यूपी उत्पादन निगमों के पॉवर हाउस से 3506 मेगावाट बिजली मिली। इसी तरह से रिलायंस व बजाज समेत निजी क्षेत्र की इकाइयों से करीब 10059 मेगावाट बिजली का इंतजाम हो पाया।

अपने स्रोतों से भी आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास

पॉवर कॉर्पोरेशन ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। एटा की निर्माणाधीन जवाहरपुर सुपर थर्मल पॉवर परियोजना को जल्द पूरा करने का दबाव साफ दिख रहा है। 15 मई तक इस परियोजना की एक इकाई से 660 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद है। कुल क्षमता 1320 मेगावाट की है, जबकि दूसरी इकाई भी शीघ्र चालू करने के लिए परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए की जाए तैयारी : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने भी समीक्षा बैठक में कहा कि गर्मी में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए तैयारी की जाए। यह सुनिश्चित करें कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसका जल्द समाधान मिले। ट्रांसफार्मर और फीडर के अपग्रेडेशन और क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलने के लिये बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसे समय से पूरे करा लें।

Tags: Lucknow NewsPower Cut
Previous Post

बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा गया, अवनी और व्योम रखा गया नाम

Next Post

अखिलेश यादव बोले- वादा करो और भूल जाओ यही है भाजपा की रणनीति

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले- वादा करो और भूल जाओ यही है भाजपा की रणनीति

यह भी पढ़ें

सीएम रूपाणि का जन्मदिन

पीएम मोदी ने सीएम विजय रूपाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

02/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने पुलिस विभाग के 1148 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

06/07/2023
Stock Market

शेयर मार्केट में आई रौनक, सेंसेक्स खुलते ही पकड़ी रफ्तार

15/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version