• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी भगोड़ा घोषित, पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
Amanmani Tripathi

Amanmani Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। लखनऊ पुलिस  ने 82 की कार्रवाई करते हुए विधायक के घर के बाहर नोटिस  चस्पा किया है। इसके तहत विधायक  को तय समय में कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा। विधायक अमनमणि त्रिपाठी का आवास कोतवाली थाना के दुर्गाबाड़ी इलाके में है।

कोतवाली पुलिस के साथ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने विधायक के आवास पर जाकर नोटिस चस्पा किया। विधायक पर कारोबारी ऋषि पांडेय को अगवा करने और धमकाने का आरोप है। आरोपी विधायक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसके चलते विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट  जारी किया गया था। कोर्ट  के आदेश पर ही लखनऊ पुलिस ने 82 की कार्रवाई की है।

अमरमणि त्रिपाठी नौतनवा से निर्दलीय विधायक है. विधायक का विवादों से नाता है। अमरमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं। ये मामला अबी कोर्ट के विचाराधीन है। वहीं अब लखनऊ पुलिस ने कारोबारी ऋषि पांडेय को अगवा करने और धमकाने के मामले में विधायक पर कार्रवाई की है। नोटिस के अनुसार विधायक को 4 मार्च तक कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

उपभोक्ता को सस्ती बिजली देने के लिए यूपी सरकार संकल्पित : श्रीकांत शर्मा

इससे पहले विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। न्यायाधीश पीके राय ने वर्ष 2014 में एक ठेकेदार के अपहरण के मामले में कई वारंट जारी होने के बावजूद त्रिपाठी के अदालत में पेश नहीं होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। मामले की अगली सुनवाई चार मार्च को होगी। अदालत ने त्रिपाठी के अब भी पेश नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

2014 में दर्ज किया गया था मामला

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में गोरखपुर के एक ठेकेदार ऋषि कुमार पांडे ने राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में दर्ज मामले में त्रिपाठी पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में 28 जुलाई 2017 को अमनमणि के खिलाफ आरोप तय हो गए थे लेकिन कई बार वारंट जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए। चर्चित मधुमिता हत्याकांड मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से विधायक हैं।

Tags: crime newsMLA Amanmani Tripathipolitical newsup news
Previous Post

मासूम के साथ दुष्कर्म का 60 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Next Post

सीएम योगी से अभिनेता रवि किशन ने की मुलाक़ात, भोजपुरी फिल्मों के विकास पर की वार्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Next Post
cm yogi-ravi kishan

सीएम योगी से अभिनेता रवि किशन ने की मुलाक़ात, भोजपुरी फिल्मों के विकास पर की वार्ता

यह भी पढ़ें

AK Sharma

इंटीग्रेटेड अप्रोच से बदली व्यवस्था : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

04/04/2026
Imtiaz Jaleel

‘छोटे, हमसे मत उलझना अगर हममें से कोई भी नाराज हो गया तो…’, नितेश राणे पर AIMIM के पूर्व सांसद ने खोया आपा

24/09/2024
rape

देवर के साथ फरार हुई दुष्कर्म पीड़िता दो घंटे में बरामद, सामने आई यह वजह

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version