• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनीतिक गठबंधन नहीं, सनातन विरोधियों का गिरोह है इंडी एलायंस: धामी

Writer D by Writer D
16/04/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इंडी एलायंस कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है अपितु यह वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। यह कांग्रेस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति उनकी कुंठा को प्रदर्शित करता है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की मातृशक्ति भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

मोदी और शाह ने निरंतर की जोशीमठ की चिंता, 1700 करोड़ से हाे रहा पुनर्निर्माण-

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चमोली जिले के जोशीमठ में मंगलवार को आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निरंतर जोशीमठ की चिंता की है। इसी का परिणाम है कि 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।

चुनाव से पहले ही हार स्वीकार चुकी है कांग्रेस, उत्तराखंड में खिलेगा पंच कमल: सीएम धामी

भाजपा सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। लखपति दीदी योजना, महालक्ष्मी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं।

समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू करने का संकल्प-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता भाजपा ने पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है।

जनसभा से पहले मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रोड शो निकाला। रोड में उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

Tags: cm dhamidhami newslok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

चुनाव से पहले ही हार स्वीकार चुकी है कांग्रेस, उत्तराखंड में खिलेगा पंच कमल: सीएम धामी

Next Post

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
Sanitation workers' strike
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पैकेज ठुकराया, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

29/07/2026
Next Post
Naxalite encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

यह भी पढ़ें

Police Encounter

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों की चोरी का खुलासा

20/08/2022
AK Sharma

जनता के फोन कॉल्स और शिकायतों पर तुरंत रिस्पांस दिया जाए, न हो किसी भी स्तर पर उपेक्षा: एके शर्मा

27/08/2025

वैरिफाइड ऑनलाइन टीचर पुपिल सर्टिफिकेट DigiLocker से होंगे लिंक, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version