• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Writer D by Writer D
03/09/2022
in Business
0
Economy

Economy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आजादी के अमृतकाल में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक महामारी को मात देकर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है। खास बात यह है कि ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है। पिछले 10 वर्षों में 11वें पायदान से यहां तक का सफर भारत ने तय किया है। इस लिहाज से भी यह बेहद शानदार और प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने वाला क्षण है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत साल 2021 के आखिरी तीन महीने में ब्रिटेन से आगे निकला। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में भी भारत की ये बढ़त वित्त वर्ष 2022-23 में भी जारी है। भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) 854.7 अरब डॉलर रही, जबकि इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। इस लिहाज से अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी रह गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया। दरअसल, ब्रिटेन पिछले चार दशकों में सबसे तेज महंगाई और मंदी के बढ़ते रिस्क का सामना कर रहा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान जताया है कि यह स्थिति 2024 तक रहेगी। वहीं, दूसरी ओर भारतीय अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 7 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ने का अनुमान है।

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर FIR

आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में भी मामूली जीडीपी (2.9 लाख करोड़ डॉलर) से भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था, जबकि ब्रिटेन (2.8 लाख करोड़ डॉलर) छठे स्थान पर आ गया था। हालांकि, भारत फिर ब्रिटेन से पिछड़ गया था। दरअसल ब्रिटेन को पीछे छोड़ने की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है। भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक विकास दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक यह कैलकुलेशन अमेरिकी डॉलर पर आधारित है। हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने जारी अपनी रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2047 तक 20 हजार अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इसके अलावा वित्त सचिव टीवी सोमनाथन का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7 से 7.4 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindieconomylatest business news in hindi
Previous Post

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक, BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर FIR

Next Post

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस को दिलाई थी जिले की पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

13/05/2026
Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Next Post
Yogi, Ramveer Upadhyay

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस को दिलाई थी जिले की पहचान

यह भी पढ़ें

AK Sharma

जनता के लिए सदैव उपलब्ध है एके शर्मा, ऊर्जा और नगर विकास में किए ये अहम फैसले

10/01/2023
Monsoon

इस दिन केरल में दस्तक देगा मॉनसून, उत्तर भारत में अच्छी बारिश की उम्मीद

26/05/2023
Gold Facial

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

05/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version