• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने Youtube के 20 चैनलों को किया ब्लॉक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
youtube
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी दुष्प्रचार अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहे 20 यूट्यूब चैनलों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक कर दिया है। दो वेबसाइटों के खिलाफ भी भारत विरोधी प्रचार को लेकर कार्रवाई की गई है।

अलग-अलग आदेशों में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने Youtube को 20 चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने भारत विरोधी अभियान को बढ़ावा देने के लिए दो वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के बीच समन्वित प्रयास के बाद किया गया है। जिन यूट्यूब चैनलों और वेबसाइट को देश में ब्लॉक किया गया है वो पाकिस्तान से संचालित एक नियोजित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं।

इन चैनलों और वेबसाइट के जरिए भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी। ब्लॉक किए गए चैनलों का इस्तेमाल कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों जैसे विषयों पर पूर्व नियोजित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया गया था।

बैटिंग के दौरान इस प्लेयर के दो बार हुआ सीने में दर्द, हॉस्पिटल में एड्मिट

सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत जैसे मुद्दों पर भी झूठी खबरें फैलाई जाती थी। सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान के तौर-तरीकों में पाकिस्तान से संचालित नया पाकिस्तान समूह (एनपीजी) शामिल है, जिसके पास YouTube चैनलों का एक नेटवर्क, और कुछ अन्य स्टैंडअलोन YouTube चैनल हैं जो NPG से संबंधित नहीं हैं।

इन चैनलों के नेटवर्क पर संयुक्त रूप से 35 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और उनके वीडियो को 55 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। नया पाकिस्तान समूह (एनपीजी) के कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी समाचार चैनलों के एंकर द्वारा संचालित किए जा रहे थे।

“इन यूट्यूब चैनलों ने किसानों के विरोध, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम से संबंधित विरोध, और अल्पसंख्यकों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काने जैसे मुद्दों पर भी सामग्री पोस्ट की थी। यह भी आशंका थी कि इन यूट्यूब चैनलों का इस्तेमाल पांच राज्यों में आगामी चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए भी किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने भारत में सूचना तंत्र को सुरक्षित करने के लिए यह काम किया, और सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के रूल 16 ​​के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया।

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि “अधिकांश सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों से संबंधित है और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। इनमें मुख्य रूप से भारत के खिलाफ एक समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क के रूप में पाकिस्तान से पोस्ट किया जा रहा था जिसके बाद इस तरह की कार्रवाई की गई है।”

बता दें कि सरकार के पास आपातकालीन स्थिति में सामग्री या उसके सोर्स को ब्लॉक करने का अधिकार है।’

Tags: 20 channels blockeddelhi newsministry of information departmentPakistanyoutube
Previous Post

बैटिंग के दौरान इस प्लेयर के दो बार हुआ सीने में दर्द, हॉस्पिटल में एड्मिट

Next Post

मुख्यमंत्री एकादश टीम ने जीता मैत्री मैच, सीएम धामी 14 रन बनाकर रहे नाबाद

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post

मुख्यमंत्री एकादश टीम ने जीता मैत्री मैच, सीएम धामी 14 रन बनाकर रहे नाबाद

यह भी पढ़ें

driver picked up along with car

क्रेन चालक की गुंडई, ड्राईवर को कार समेत उठाया, जबरन वसूला जुर्माना

30/01/2021
CM Yogi

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजनः सीएम योगी

24/12/2024
natural farming

गंगा किनारे 1000 से अधिक गांवों में हो रही प्राकृतिक खेती

18/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version