• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को सिडनी टेस्ट में एक दिन में जीत के लिए बनाने होंगे 309 रन

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
309 रनों का लक्ष्य
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

सिडनी। भारत को सिडनी टेस्ट में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 407 रनों के बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया है। इसका पीछा करते हुए भारत ने जोरदार शुरुआत की है, लेकिन इसके बाद भारत ने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए है। टीम इंडिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं और उसे मैच के पांचवें दिन जीत के लिए 309 रन बनाने हैं जो एक मुश्किल चुनौती है।

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन चायकाल के समय अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रन बनाकर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की बढ़त हासिल थी और उसने भारत के सामने 407 रन का मुश्किल लक्ष्य रख दिया है।

भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा (52) और शुभमन गिल (31) ने इस मुश्किल लक्ष्य का साहस के साथ पीछा करना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 71 रन की बेहतरीन साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए रन बटोरे, लेकिन जोश हेजलवुड ने गिल को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दे दिया। गिल अपनी पारी को लम्बा नहीं खींच पाए और 64 गेंदों में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए।

मैदान पर उतरे चेतेश्वर पुजारा आने के साथ ही डीआरएस का सहारा लेकर बचे। जोश हेजलवुड की गेंद पर अम्पायर ने पुजारा को पगबाधा आउट दे दिया लेकिन पुजारा ने तुरंत डीआरएस का सहारा लिया और अम्पायर को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारत के लिए यह बड़ी राहत की बात थी। उस समय पुजारा का खाता नहीं खुला था।

श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस, नौ भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में

रोहित ने चौका मारकर कर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर पुल करने के प्रयास में गेंद को नीचे नहीं रख पाए और मिशेल स्टार्क को कैच थमा कर पवेलियन लौट चले। रोहित का आउट होना भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि वही ऐसे बल्लेबाज थे जो तेजी से रन बटोर रहे थे और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना सकते थे।

रोहित का विकेट दिन की समाप्ति से तीन ओवर पहले गिरा और उस समय भारत का स्कोर 92 रन था। रोहित ने 98 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाये। पुजारा और कप्तान अजिंक्या रहाणे ने इसके बाद शेष खेल सुरक्षित निकाल लिया। स्टंप्स के समय पुजारा 29 गेंदों पर नौ रन और रहाणे 14 गेंदों पर चार रन बनाकर क्रीज पर थे। इन दोनों बल्लेबाजों पर सोमवार को पांचवें और अंतिन दिन भारत के लिए मैच बचाने या जीत दिलाने की भारी जिम्मेदारी रहेगी।

Tags: 309 रनों का लक्ष्यIndiaSydney Cricket Groundsydney testTEST MATCHआस्ट्रेलियाटेस्ट मैचभारतसिडनी क्रिकेट ग्राउंड
Previous Post

श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस, नौ भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में

Next Post

सीएम योगी ने फर्रुखाबाद को 100 करोड़ की कई परियोजनाओं का दिया तोहफा

Desk

Desk

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Next Post
फर्रुखाबाद को 100 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा 100 crore projects gift to Farrukhabad

सीएम योगी ने फर्रुखाबाद को 100 करोड़ की कई परियोजनाओं का दिया तोहफा

यह भी पढ़ें

bail

सामूहिक रेप के आरोपित की जमानत अर्जी मंजूर

04/09/2022
हत्या

लखनऊ : मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

19/09/2020
cow dung

गोबर के ये फायदे आपको चौंका देंगे, जानें जरूर

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version