• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेंथा के तेल उत्पादन और बिक्री में भारत विश्व में अग्रणी : डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी

Desk by Desk
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
किसान मेला-2021

किसान मेला-2021

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय व सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP) लखनऊ में चल रहे किसान मेले के 13 वें दिन भी किसानों व उद्यमियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। संस्थान के निदेशक, डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने किसान मेला-2021 में आए हुए कृषकों को संबोधित करते हुये कहा कि सीएसआईआर-सीमैप लगभग 6 दशक से आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय एवं सगंध पौधों की नई-नई प्रजातियों का संशोधन कर किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने हेतु कार्य करता आ रहा है ।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए है एक बुरी खबर

सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP) अपने शोधन व विस्तार कार्य से किसानों के बीच जन जागृति करता आ रहा है। उस कार्य के फलस्वरूप आज मेंथा के तेल उत्पादन और बिक्री में भारत विश्व में अग्रणी श्रेणी पर विराजमान है । उन्होंने आगे कहा कि इस किसान मेले को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य संस्थान में हो रहे नित नए शोधों को किसानों व आम जन मानस से रूबरू कराना है । इस अवसर पर सीएसआईआर-सीमैप के पूर्व निदेशक, प्रोफे. अनिल कुमार त्रिपाठी ने किसान मेले मे आए किसानों का स्वागत किया और सीमैप द्वारा एरोमा मिशन परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की सराहना की और परियोजना के दूसरे भाग से जुड़े वैज्ञानिकों से और अधिक कार्य करने का आहवाहन किया।

सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP)  के प्रयासों से अब तक एरोमा इंडस्ट्री से शैलेंद्र जैन, शैवी इंडस्ट्रीज, लखनऊ और मनिन्दर सिंह, यथावत एरोमेटिक, आगरा, टेकराम शर्मा आश्री मेंथाल, बाराबंकी तथा गौरव मित्तल, एरोमेटिक एंड एलाइड केमिकल्स लिमिटेड, बरेली, अजमल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के मिलिंद देशपांडे, कमलेश शाह, बीकेके स्पेसलिस्ट, मैनुफेक्चरर ऑफ एरोमेटिक केमिकल, मुंबई व कैंकोर इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड, बरेली के विक्रम , यशराज , एरोमेटिक एंड एलाइड केमिकल्स लिमिटेड, बरेली व बी. एन. त्रिपाठी एक्स्पो एशेन्शियल एंड एक्स्पो ओर्गेनिक ने आकर किसानों को सुगंधित तेलों के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग और गुणवत्ता संबंधी जानकारी साझा की एवं तेल खरीदने का आश्वासन दिया ।

किसान मेला में अबतक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश से आए किसानों ने भाग लिया है । किसान गोष्ठी में सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किसान मेला का महत्वपूर्ण भाग रहा है इसमे डॉ. आलोक कालरा ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने की तकनीकी की जानकारी दी तथा डॉ. सौदान सिंह एवं डॉ. अनिल कुमार सिंह ने जिरेनियम की कृषि तकनीकी के बारें में विस्तार से चर्चा की । श्री दीपक कुमार वर्मा ने रोशाघास, डॉ. संजय कुमार ने मेंथा, खस व अन्य औषधीय पौधों की खेती के बारे में बताया । डॉ. वी. आर. सिंह ने औषधीय फसलों पर प्रकाश डाला । डॉ. सुदीप टंडन एवं डॉ. राम स्वरूप वर्मा ने तेल आसवन व भंडारण की सरलतम विधि की जानकारी किसानों से साझा की ।

डॉ. करुणा शंकर ने औषधीय फसलों के गुणवत्ता विधि संबंधी मार्गदर्शन किया तथा डॉ. पुजा खरे ने बायोचार की तकनीकी को सरल शब्दों मे बताया। डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने नीबूघास की कृषि तकनीकी को किसानों को बताया । किसान गोष्ठी में किसानों ने अगेती मिंट तकनीकी, जिरेनियम की खेती व इसकी पौध सामग्री को कैसे बचाया जाये । इस सत्र का संचालन डॉ. राम सुरेश शर्मा ने किया । किसान मेला में मेंथा, जिरेनियम, तुलसी तथा अन्य औषधीय एवं सगंधीय पौधों की पौध सामग्री की खरीदारी किसानों ने की । किसान मेले में महिलाओं के लिए अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण निःशुल्क स्वरूप में दिया गया। किसान मेला अगले 5 फरवरी, 2021 तक किसान मेला सुचारु रूप से चलता रहेगा । कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन डॉ. ऋषिकेश ने किया ।

Tags: CSIR-CIMAPकिसान मेला-2021सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं संस्थान
Previous Post

बेनजीर भुट्टो की बेटी बंधी शादी के पावन बंधन में, तस्वीरें शेयर कर भाई बिलावल बोले- माशाअल्लाह

Next Post

शराबी बेटे ने मां की हत्या कर आंगन में जलाया, फिर उसी चिता में मुर्गा पकाकर खाया

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
son killed the mother

शराबी बेटे ने मां की हत्या कर आंगन में जलाया, फिर उसी चिता में मुर्गा पकाकर खाया

यह भी पढ़ें

आठ बार विधायक रहे बुजुर्ग भाजपा नेता हरबंश कपूर का निधन

13/12/2021
yogi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब सभी को पूरी मजबूती से जुटना होगा : योगी

29/04/2021
मायावती Mayawati

यूपी में यूरिया खाद की कमी के साथ कालाबाजारी को दूर करें योगी सरकार : मायावती

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version