• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की

Writer D by Writer D
31/03/2023
in Business
0
India Post

India Post Payments Banks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) ने निजी क्षेत्र की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल (Airtel) के सहयोग से व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। आईपीपीबी ने एयरटेल अपने ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक बैंकिंग सर्विस प्रदान करने के लिए इस सेवा की शुरुआत की है। संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

संचार मंत्रालय के मुताबिक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank)  की इस नई सर्विस के साथ ग्राहक अब अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप खाते से विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत व्हाट्सएप मैसेजिंग समाधान एयरटेल आईक्यू के जरिए इसे ग्राहकों तक पहुंचागा।

मंत्रालय के मुताबिक एयरटेल आईपीपीबी (India Post Payments Bank) ग्राहकों को व्हाट्सएप पर बैंक के साथ निर्बाध रूप से जुड़ने में सक्षम करेगा। इससे ग्राहक न केवल कई बैंकिंग सेवाओं का सहजता से लाभ उठा पाएंगे, बल्कि द्वार पर सेवा अनुरोध के साथ साथ निकटतम डाकघर का पता लगाने जैसी तमाम सेवाओं का भी फायदा ले पाएंगे। व्हाट्सएप मैसेजिंग से सीधे ग्राहकों की उंगलियों पर बैंक से जुड़ने की सुविधा बढ़ेगी। इससे केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

आईक्यू यानि क्लाउड संचार प्लेटफॉर्म एक सेवा के तौर पर काम करेगा, जो ब्रांड को अपने ग्राहकों के साथ आवाज, एसएमएस और व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ने में और सक्षम बनाता है। एयरटेल दुनिया की पहली निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी है, जो व्हाट्सऐप के लिए बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर (बीएसपी) के तौर पर काम करती है। एयरटेल आईपीपीबी के साथ बैंक के ऐसे ग्राहकों को प्रति माह करीब 250 मिलियन संदेश देने के लिए काम कर रहा है, जिनमें से कई ग्रामीण कस्बों और टियर 2,3 शहरों में स्थित हैं।

औद्योगिक क्रांति 4.0 को लीड करेगा यूपी: सीएम योगी

उल्लेखनीय है कि आईपीपीबी (India Post Payments Bank)  एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसे 2018 में भारत की बैंक रहित आबादी को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं के लॉन्च के साथ बैंक का लक्ष्य अपनी पहुंच को और बढ़ाना और व्यापक दर्शकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।

Tags: #airtelBusiness Newsindia post payments banks
Previous Post

औद्योगिक क्रांति 4.0 को लीड करेगा यूपी: सीएम योगी

Next Post

‘काल’ बनकर आई आंधी, मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
Mobile Tower Collapse

'काल' बनकर आई आंधी, मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत

यह भी पढ़ें

पंचायत चुनाव कार्यक्रम Panchayat election

राजस्थान : 36 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी, दूसरे चरण में 84.67 प्रतिशत मतदान

04/10/2020
akhilesh yadav

जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी : अखिलेश

05/09/2021
CM Yogi participated in the Uttarakhand festival

महोत्सव हमारी लोककला व संस्कृति को जीवंत बना रखने का एक माध्यम है: सीएम yogi

16/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version