• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने एशियाई खेलों में आठवीं बार जीता पुरुष कबड्डी का खिताब

Writer D by Writer D
07/10/2023
in खेल
0
Asian Games

Asian Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगझोउ। एशियाई खेलों (Asian Games) में कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में भारत ने ईरान को करीबी मुकाबले में 33-29 से परास्त कर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।

2018 में जकार्ता एशियाई खेल (Asian Games) में भारत सेमीफाइनल में ईरान से हार गया था। इससे पहले बीजिंग 1990 में एशियन गेम्स में कबड्डी की शुरुआत के बाद से भारत ने सभी सात स्वर्ण पदक जीते थे।

कप्तान फज़ल अत्राचली के नेतृत्व में मजबूत ईरानी डिफेंस ने जबरदस्त टैकल से भारत पर शुरुआत में दबाव बनाए रखा, हालांकि भारतीय कबड्डी कप्तान पवन सहरावत और रेडर नवीन कुमार ने लगातार अंक हासिल करिते भारत को मैच में बनाए रखा।

उप-कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में भारतीय डिफेंस ने ईरान को ऑल-आउट करने में मदद की और ब्रेक होने तक 17-13 के स्कोर के साथ चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान असलम इनामदार और नवीन कुमार ने भी महत्वपूर्ण रेडिंग अंक हासिल किए। भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कुछ अंक हासिल किए, लेकिन ईरान ने भारत को ऑल-आउट कर दिया और फुल टाइम के 10 मिनट पहले स्कोर 25-ऑल से बराबर कर लिया।

Asian Games: बेटियों ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक सौंवा पदक, कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल

इसके बाद पवन सहरावत ने भारत को आगे बढ़ाया और कप्तान फज़ल अत्राचली को रेड में आउट कर दिया। इसी के साथ भारत 28-25 से आगे हो गया। ईरान ने लगातार तीन अंकों के साथ वापसी की और सीटी बजने से केवल एक मिनट पहले स्कोर 28 की बराबरी पर था।

डू या डाई की रेड में पवन सहरावत ने तीन अंक जीतकर अपनी टीम को फिर से बढ़त दिला दी। हालांकि, मैच को निलंबित कर दिया गया क्योंकि रेफरी और टीमों ने पवन सहरावत की रेड पर हासिल किए अंकों पर स्पष्टीकरण मांगा।

इसके बाद ईरान की ओर से अलीरेज़ा मिज़ेइयन रेड के लिए गए लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें आउट कर दिया। अंतिम कुछ सेकेंड में नवीन कुमार अपनी रेड के साथ एक अंक जीतने में सफल रहे और इसी के साथ भारत ने जीत हासिल कर ली।

भारत ने एशियाई खेलों में जीता 100वां पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

इससे पहले भारत ने ग्रुप चरण में चार मैचों में से चार जीत के साथ अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। ईरान ने सेमीफाइनल तक अजेय सफर तय किया और फाइनल में जगह बनाने के लिए चीनी ताइपे को हराया।

Tags: Asian GamesAsian Games medalsAsian Games2023
Previous Post

फिर जंग के साये में मिडिल ईस्ट, हमास ने इजरायल पर दागे 5000 रॉकेट

Next Post

Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला गोल्ड मेडल, इस वजह से रद्द हुआ फाइनल मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
P.V. Sindhu
खेल

चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु

23/07/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Next Post
Asian Games: Indian cricket team got gold medal

Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला गोल्ड मेडल, इस वजह से रद्द हुआ फाइनल मैच

यह भी पढ़ें

skin care tips

गुलाबी होंठ पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

29/01/2026
whatsapp

Social Media Update : WhatsApp का बदला अंदाज, ऐड हुए कई खास फीचर्स

19/12/2020
inflation in the village

गांवों में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version