• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर जंग के साये में मिडिल ईस्ट, हमास ने इजरायल पर दागे 5000 रॉकेट

Writer D by Writer D
07/10/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hamas fired 5000 rockets at Israel

Hamas fired 5000 rockets at Israel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजा पट्टी। गाजा पट्टी से इजरायल ( Israel) की ओर 5000 रॉकेट दागे गए है। आरआईए नोवोस्ती ने यह जानकारी दी है। इज़रायली सेना ने कहा कि तेल अवीव में रॉकेट हमलों की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया गया। इसके अलावा, देश के मध्य भाग में भी सायरन की आवाज़ सुनाई दी गई।

शनिवार, 7 अक्टूबर की सुबह इज़रायल ( Israel) का आसमान रॉकेट और मिसाइलों से गूंजने लगा। ये रॉकेट ग़ाज़ा ने दागे। 20 मिनट में 5,000 से ज़्यादा रॉकेट। ग़ाज़ा के हमास चरमपंथियों ने हमले की ज़िम्मेदारी ली और चेताया कि ये उनका पहला हमला था। इस हमले के बाद इज़रायल ने ग़ाज़ा के ख़िलाफ़ जंग का एलान कर दिया है। ख़बर आ रही है कि हमास समूह के लोग इज़रायल में घुस गए हैं और कथित तौर पर उन्होंने सिविलियन लोगों को निशाना बनाया है।

गाजा के हमास ग्रुप और इजराइल में एक बार फिर जंग छिड़ गई है. हमास ने अचानक आज सुबह इजराइल पर रॉकेट हमले कर दिए. बताया जा रहा है कि एक के बाद एक पांच हजार रॉकेट दागे गए हैं.

इज़रायल ( Israel) के लिए हमास चरमपंथी ‘आतंकवादी’ हैं। देश की रक्षा बलों ने आरोप लगाया है कि हमास ‘आतंकी’ अलग-अलग जगहों से देश में घुस आए हैं। प्रतिक्रिया में इज़रायल की सेना उनसे लड़ रही है, उनके ठिकानों पर रॉकेट के बदले रॉकेट दाग रहे हैं।

इन क्षेत्रों में इजराइल के नियंत्रण और विस्तार की नीति को हमास लड़ाके फिलिस्तीन के अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं. हमास ने हालिया हमला इजराइली सेना की ज्यादती के विरोध में किया है. सेना फिलिस्तीनियों पर हमले करती रही है, जहां टकराव का खतरा बना रहता है.

इज़रायली सेना ने ग़ाज़ा की सरहद के पास रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने को कहा है और इज़रायली रक्षा मंत्री ने सैन्य रिज़र्वों को बुलाने की मंज़ूरी दे दी है। हवाई-अड्डों और देश के अंदर आवा-जाही पर रोक लगा दी गई है।

हमास का मानना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शस्त्र प्रतिरोध जरूरी है. हमास ने कई घटनाओं, जैसे इजराइली हवाई हमले, सैन्य हमले, टार्गेट किलिंग, या फिलिस्तीनियों के खिलाफ फोर्स के ज्यादा इस्तेमाल के विरोध में हमले किए हैं.

अब गंगाजल पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी, ऑनलाइन मंगाने पर देने होंगे इतने रुपये

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, इज़रायली सेना ने ग़ाज़ा पट्टी में हमास के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’ शुरू किया है। दर्जनों लड़ाकू विमान ग़ाज़ा में हमास के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।

हमास का गाजा पट्टी पर शासन है, जिसकी इजराइल और मिस्र ने बीते दिनों नाकाबंदी कर दी थी. मिस्र इजराइल का समर्थक मुस्लिम देश है. नाकेबंदी से ट्रेड भी प्रभावित हुआ. इससे आर्थिक मोर्चे पर संकट और राजनीतिक तनाव पैदा हुआ है.

हालांकि, ग़ाज़ा के शहरियों ने अल-जज़ीरा को बताया कि इज़रायली केवल हमास के ठिकानों पर नहीं, बल्कि रिहाइशी इलाक़ों पर भी हमला कर रहे हैं।

Tags: # world newsAirstrikes in Israelgaza attack on israelinternational News
Previous Post

अब गंगाजल पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी, ऑनलाइन मंगाने पर देने होंगे इतने रुपये

Next Post

भारत ने एशियाई खेलों में आठवीं बार जीता पुरुष कबड्डी का खिताब

Writer D

Writer D

Related Posts

Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Next Post
Asian Games

भारत ने एशियाई खेलों में आठवीं बार जीता पुरुष कबड्डी का खिताब

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी बोले-डोर-टू-डोर सर्वे व काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से हो

04/09/2020
Bageshwar

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Yogi

लोस चुनाव : तीसरे चरण के बाद ही विपक्ष चारो खाने चित्त : योगी

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version